scriptInnovation: बस मशीन नीचे लाइए हाथ, हो जाएगा ऑटोमेटिक सेनेटाइज | Innovation: Automatic hand machine prepare by students | Patrika News

Innovation: बस मशीन नीचे लाइए हाथ, हो जाएगा ऑटोमेटिक सेनेटाइज

locationअजमेरPublished: Jul 18, 2020 07:12:28 am

Submitted by:

raktim tiwari

उपयोगकर्ता जैसे ही मशीन के सेंसर तक हाथ ले जाएंगे तो वह ऑटोमेटिक स्प्रे करेगी।

engineering college

engineering college

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

इंजीनियरिंग कॉलेज बड़ल्या के छात्र ने ऑटोमेटिक सेनेटाइजर मशीन बनाई है। इसे कॉलेज में लगाया गया है। मशीन के कई फीचर शानदार हैं। प्राचार्य डॉ.उमांशकर मोदानी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के छात्र विकास शर्मा ने ऑटोमेटिक सेनेटाइजर मशीन बनाई है। इसमें कई फीचर्स जोड़े गए हैं। इस दौरान डॉ. संदेश त्रिवेदी, डॉ. एच.एस.मेवाड़ा, डॉ. अनुराग गर्ग और अन्य मौजूद थे।
करेगी ऑटोमेटिक स्प्रे
उपयोगकर्ता जैसे ही मशीन के सेंसर तक हाथ ले जाएंगे तो वह ऑटोमेटिक स्प्रे करेगी। इन्फ्रा रेड सेंसर के उपयोग से मशीन को स्पर्श नहीं करना पड़ेगा। मशीन में माइक्रो कंट्रोलर का उपयोग किया गया है। ऐसे में सेनेटाइजर की निश्चित मात्रा ही बाहर आएगी। मशीन में ऑटोमेटिक इंडीकेटर दिया गया है। यह सेनेटाइजर कम होने की सूचना देता है। इससे मशीन का ढक्कन खोलकर उसमें सेनेटाइजर भरा जा सकता है।
चार्जर सुविधा भी
मशीन बैटरी से संचालित है। पूर्ण चार्ज होने पर बैटरी दो-तीन तक कामकाज करती है। इसमें चार्जर सुविधा भी है। गलत चार्जर उपयोग करने पर मशीन को खराब होने से बचाने की सुरक्षा प्रणाली भी उपलब्ध कराई है। मशीन में एलईडी इंडेकटर है। यह पावर ऑन करने पर लाल रंग में चमकता है। सेनेटाइजर से स्प्रे करते वक्त हरा हो जाताहै। मशीन की लागत 1100 रुपए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो