scriptश्रेष्ठ कार्य पर निरीक्षक,पटवारी का होगा सम्मान | Inspector, Patwari will be respected for the best work | Patrika News

श्रेष्ठ कार्य पर निरीक्षक,पटवारी का होगा सम्मान

locationअजमेरPublished: Sep 09, 2021 10:39:56 pm

Submitted by:

bhupendra singh

राजस्व मंडल अध्यक्ष की पहल, जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

ajmer

ajmer

अजमेर. राजस्व मंडल ने एक और नवाचार अपनाते हुए राज्य में वर्ष 2020-21 के दौरान राजकीय दायित्व निर्वहन में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रत्येक तहसील से एक-एक भू अभिलेख निरीक्षक व पटवारी को सम्मानित किए जाने का निर्णय किया है। राजस्व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि आलोच्य अवधि के दौरान तहसील स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक श्रेष्ठ भूअभिलेख निरीक्षक व पटवारी का चयन करने के लिए सभी जिला कलेक्टर को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
समिति करेगी चयन
इसके लिए जिलास्तरीय चयन समिति का गठन भी किया गया है। समिति में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) को संयोजक तथा उपखंड अधिकारी (मुख्यालय) व तहसीलदार (मुख्यालय) को सदस्य मनोनीत किया गया है। चयन प्रक्रिया 15 सितंबर तक पूर्ण की जाकर 30 सितंबर से पूर्व जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर चयनित कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
यह होंगे मापदंड
फ्लैगशिप योजनाओं, विभागीय वसूली, सहायता प्रकरण, विविध गतिविधियों में भागीदारी एवं सरकार के विविध कार्यक्रमों में योगदान पर आधारित 100 अंकों की तालिका में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले कार्मिक को सम्मान के योग्य माना जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो