scriptRPSC : तीन पद के लिए साक्षात्कार बुलाने में लग गए दो साल | It took two years to call an interview for three Post | Patrika News

RPSC : तीन पद के लिए साक्षात्कार बुलाने में लग गए दो साल

locationअजमेरPublished: Feb 05, 2020 12:00:29 am

rpsc news : राजस्थान लोक सेवा आयोग फरवरी में विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए साक्षात्कार करवाएगा। इसमें कुल चार भर्ती परीक्षाओं के साक्षात्कार शामिल हैं। इनमें से दो भर्ती परीक्षाओं को हुए दो साल होने को हैं।

RPSC : तीन पद के लिए साक्षात्कार बुलाने में लग गए दो साल

RPSC : तीन पद के लिए साक्षात्कार बुलाने में लग गए दो साल

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग फरवरी में विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए साक्षात्कार करवाएगा। इसमें कुल चार भर्ती परीक्षाओं के साक्षात्कार शामिल हैं। इनमें से दो भर्ती परीक्षाओं को हुए दो साल होने को हैं जबकि दो भर्ती परीक्षा को हुए लगभग 9 महीन बीत गए। इनमें मात्र 55 पदों के लिए साक्षात्कार होने हैं।
आयोग ने 24 फरवरी को नगर नियोजन सहायक (नगर नियोजन विभाग) 2015 के 3 पद के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित की है। इसकी परीक्षा 23 अप्रेल 2018 को हो चुकी और 25 जून 2018 को परिणाम भी जारी कर दिया गया था। इसी तरह सहायक कृषि अधिकारी (टीएसपी)-2015 (कृषि-विभाग) के 33 पदों के लिए 26 से 28 फरवरी तक साक्षात्कार होंगे। इसकी भी परीक्षा 25 अप्रेल 2018 को हो चुकी और 30 अगस्त 2018 को परिणाम घोषित हो चुका।
इसके अलावा सहायक नगर नियोजक (नगर नियोजन विभाग) 2018 के 10 पदों के लिए 25 फरवरी को साक्षात्कार होंगे। इसकी परीक्षा 27 मई 2019 को हुई और 18 अक्टूबर 2019 को परिणाम जारी हुआ है। सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी प्लांट पैथोलॉजी (कृषि विभाग) 2018 के 9 पदों के लिए 2 मार्च को साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसकी परीक्षा 30 मई 2019 को हुई थी। हालांकि परिणाम 17 दिसम्बर 2019 को ही जारी हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो