scriptJaipur-Asarwa speed increased, travel time will be reduced | जयपुर-असारवा की गति बढ़ी, कम होगा सफर का समय | Patrika News

जयपुर-असारवा की गति बढ़ी, कम होगा सफर का समय

locationअजमेरPublished: Apr 18, 2023 09:38:16 pm

Submitted by:

Amit Kakra

रेलसेवा के संचालन समय में किया आंशिक परिवर्तन

जयपुर-असारवा की गति बढ़ी, कम होगा सफर का समय
जयपुर-असारवा की गति बढ़ी, कम होगा सफर का समय
अजमेर. जयपुर-असारवा-जयपुर रेलसेवा के स्पीड अप होने से इस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 12981 जयपुर-असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 अप्रेल से अपने निर्धारित समय 19:35 बजे के स्थान पर 1 घंटे 10 मिनट लेट 20:45 बजे रवाना होकर अगले दिन 8:50 बजे के स्थान पर 30 मिनट पूर्व 8:20 बजे असारवा पहुंचेगी। इस रेलसेवा के कुल संचालन समय में 100 मिनट की बचत होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12982 असारवा-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 अप्रेल को असारवा से अपने निर्धारित समय 18.45 बजे के स्थान पर 19.50 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित समय 7:35 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस रेलसेवा के कुल संचालन समय में 55 मिनट की बचत होगी।
उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय का मार्ग परिवर्तन
रेलवे द्वारा उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस का मार्ग में 30 अप्रेल से परिवर्तन होगा। गाड़ी संख्या 22985 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय हमसफर एक्सप्रेस 30 अप्रेल से उदयपुर सिटी से प्रत्येक रविवार रात 12.45 बजे रवाना होकर वाया अजमेर, फुलेरा, रींगस एवं रेवाड़ी होते हुए 11.25 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 22986 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस 30 अप्रेल प्रत्येक रविवार दिल्ली सराय से 16.15 बजे रवाना होकर। वाया रेवाड़ी, रींगस, फुलेरा एवं अजमेर होते हुए अगले दिन 4 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 19602 न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस जो 24 अप्रेल से न्यूजलपाईगुडी से रवाना होगी। उसका चंदेरिया से उदयपुर सिटी के बीच समय में आंशिक परिवर्तन रहेगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.