script

Pushkar News: पुष्कर घाटी की दीवार तोड़ पचास फीट गहरी खाई में गिरी जीप

locationअजमेरPublished: Jan 27, 2020 12:35:12 pm

Submitted by:

Preeti Preeti Bhatt

पुष्कर(pushkar) घाटी में एक जीप असंतुलित होकर दीवार तोड़ती हुई करीब सौ फीट गहरी खाई में गिर गई।

Pushkar News: पुष्कर घाटी की दीवार तोड़ पचास फीट गहरी खाई में गिरी जीप

Pushkar News: पुष्कर घाटी की दीवार तोड़ पचास फीट गहरी खाई में गिरी जीप

पुष्कर. पुष्कर (pushkar news) घाटी में शनिवार रात पुष्कर की ओर आ रही एक जीप असंतुलित होकर दीवार तोड़ती हुई करीब सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही क्रिश्चियन गंज व पुष्कर पुलिस मौके पर पहुंची तो काफी तलाशी के बाद कार तो कंटीली झाडि़यों में अटकी मिल गई लेकिन घायलों का पता नही चल सका। अनुमान है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार में बैठी सवारियां मौके से रवाना हो चुकी थी। पुलिस ने तलाश व जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें

पहले दी पेटीएम बंद होने की जानकारी ,फिर सूचना पाते ही खाते से उड़ा लिए 30 हजार रूपए

घटना पर मिले साक्ष्यों के आधार पर कयास लगाया जा रहा है कि आरजे 37 नम्बर की बोलेरो जीप पुष्कर की ओर आ रही थी। रात करीब साढ़े आठ बजे तेज गति के कारण पुष्कर घाटी के स्काउट डैन की तरफ के खतरनाक घुमाव पर जीप असंतुलित हो गई तथा दीवार तोड़ती हुई करीब पचास फीट नीचे कंटीली झाडि़यों में पलट गई। सूचना मिलते ही क्रिश्चियनगंज थानाधिकारी दिनेश कुमावत तथा पुष्कर थानाधिकारी राजेश मीणा मय स्टाफ एम्बुलेन्स वाहनों के मौके पर पहुंचे। दुर्घटना का पता चलने से मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई। कुछ युवक साहस करके कंटीली झाडि़यों से बचाव करते खाई में उतरे तो जीप मिल गई लेकिन एक भी घायल मौके पर नही मिला। झाडिय़ां और पेड़ होने से जीप का अगला हिस्सा ही क्षतिग्रस्त हुआ।
यह भी पढ़ें

Pushkar News: फोटोग्राफी में मशगूल जर्मन पर्यटक का पर्स छीना


घायलों की तलाश

घटना में घायलों के बारे में दो घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल सका। पहले तो पुलिस को घायलों के चिकित्सालय जाने की सूचना मिली जो गलत निकली। चर्चा है कि दुर्घटना में मामूली घायल होने पर जीप में बैठी सवारियां निकल कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई होंगी। काफी तलाश के बाद पुलिस को घायलों की जानकारी नहीं मिली तथा सभी लौट गए। थानाधिकारी राजेश मीणा का कहना है कि जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें

पुष्कर सरोवर में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

यूं निकले खाई से बाहर
प्रत्यदर्शियों के अनुसार जीप करीब खाई में अटक गई। इसमें बैठे लोग मोबाइल टॉर्च की रोशनी से बाहर निकले। वे झाडिय़ों-पथरीली-रेत की पगडंडी के सहारे आगे बढ़ते गए। एकदूसरे के पीछे-पीछे चलते हुए लोग घाटी के ऊपर पहुंचे। बाद में उन्हें लोगों ने हाथ का सहारा देकर ऊपर खींचा।

ट्रेंडिंग वीडियो