29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jobs: जनसंपर्क अधिकारी पद के लिए आरपीएससी ने मांगे आवेदन

आयोग को मिला सरकार से जवाब। प्रदेश में अब शुरू होगा भर्तियों का दौर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 23 Jun 2019, 8:14 AM IST

rpsc recruitment 2019

rpsc recruitment 2019

प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने इस साल की पहली भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में जनसंपर्क अधिकारी के 23 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन फार्म 26 जून से भरने शुरू होंगे।

कार्मिक विभाग, संबंधित विभाग और सरकार से अभ्यर्थना, पदों का वर्गीकरण मिलने के बाद आयोग भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करता है। साथ ही भर्ती परीक्षाओं का कलैंडर भी तय करता है। साल 2018 में आयोग आरएएस प्रारंभिक परीक्षा प्रधानाध्यापक भर्ती, साल 2016 की पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती, कृषि, नगर नियोजन, कॉलेज व्याख्याता सारंगी सहित कई प्रतियोगी परीक्षाएं करा चुका है। अब आयोग ने साल 2019 का पहला भर्ती विज्ञापन जारी किया है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में भर्ती
आयोग ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में जनसंपर्क अधिकारी के 23 पदों की भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें सामान्य श्रेणी में 8, सामान्य महिला में 2, विधवा वर्ग में1 पद, अनुसूचित जाति संवर्ग में सामान्य के 2 पद, अनुसूचित जनजाति जाति संवर्ग में सामान्य के 2, अन्य पिछड़ा वर्ग में सामान्य के 4 और सामान्य महिला का 1 पद, एमबीसी में सामान्य का 1 और आर्थिक पिछड़ा वर्ग में सामान्य के 2 पद पर भर्ती होगी। अभ्यर्थी 26 जून से 25 जुलाई को रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

यूं मिली नई भर्तियां...
आयोग की नजरें साल 2019 की नई अभ्यर्थनाओं-भर्तियों पर टिकी थीं। इनमें आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2019, जनसंपर्क अधिकारी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, कॉलेज व्याख्याता और अन्य भर्तियां अहम हैं। अध्यक्ष दीपक उप्रेती और सचिव के.के. शर्मा ने कार्मिक विभाग को पत्र भेजकर एमबीसी और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के पदों को लेकर जवाब मांगा था। जवाब मिलने के बाद ही आयोग ने आवेदन मांगे हैं।