scriptJoy in Ajmer for Team india Win against pakistan | टीम इंडिया की जीत पर आतिशबाजी, लोगों ने लगाए जयकारे.... | Patrika News

टीम इंडिया की जीत पर आतिशबाजी, लोगों ने लगाए जयकारे....

locationअजमेरPublished: Oct 14, 2023 09:58:35 pm

Submitted by:

raktim tiwari

जैसे ही टीम इंडिया जीती, लोगों का उत्साह बढ़ गया। कई जगह आतिशबाजी की गई।

Joy in Ajmer for Team india Win against pakistan
Joy in Ajmer for Team india Win against pakistan

अजमेर. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत का साक्षी पूरा शहर बना। शहवासियों ने अंतिम बॉल तक मैच का लुत्फ उठाया। कई जगह आतिशबाजी की गई।
दोपहर में मैच शुरू होते ही लोग टीवी, एलईडी स्क्रीन के आगे जुट गए। जैसे-जैसे पाकिस्तान के बल्लेबाज पवेलियन लौटे लोगों ने जमकर तालियां बजाई। इसके बाद भारतीय पारी शुरू होते ही दर्शकों का रोमांच बढ़ गया। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की आतिश पारी पर लोग उत्साहित हो गए। चौके-छक्कों की बरसात पर भरपूर तालियां बजीं। जैसे ही टीम इंडिया जीती, लोगों का उत्साह बढ़ गया। कई जगह आतिशबाजी की गई। लोगों ने चेहरों पर तिरंगा भी बनवाया।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.