
लॉजिस्टिक के ट्रक में शराब की तस्करी, 465 कार्टन पकड़े,लॉजिस्टिक के ट्रक में शराब की तस्करी, 465 कार्टन पकड़े,लॉजिस्टिक के ट्रक में शराब की तस्करी, 465 कार्टन पकड़े
मदनगंज-किशनगढ़. गांधीनगर थाना पुलिस ने बुधवार को हाइवे पर शराब की बड़ी खेंप पकड़ी है। शराब एक लॉजिस्टिक के ट्रक में ले जाई जा रही थी। शराब की कीमत 33 लाख रुपए बताई जा रही है। थानाधिकारी राजेश मीणा ने सुबह मुखबीर की सूचना पर हाइवे पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान जयपुर की ओर से एक कंटेनर ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रूकवाया और सड़क के एक ओर खड़ा करा दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने ट्रक की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित शराब भरी मिली। शराब गुजरात की ओर ले जाना बताया जा रहा है। थानाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि ट्रक से 465कार्टन शराब बरामद की गई है। जांच की तो उसमें शराब भरी मिली। पुलिस ने मध्यप्रदेश के जिला बडवानी के अंजर थाना क्षेत्र निवासी कृष्णा बैरागी , धार जिले के गन्दवानी थाना निवासी मुकेश गहलोत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम में हैड कॉस्टेबल हनुमान, सत्येन्द्र सिंह, कॉस्टेबल बनवारीलाल, हनुमान, ओमप्रकाश, इमरान, लक्ष्मणलाल , राजेन्द्र शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिसम्बर तक के रिमाण्ड पर सौंपा गया है।
-भ्रमित करने का प्रयास
पुलिस को भ्रमित करने के लिए तस्करों ने ट्रक के कंटेनर पर एक लॉजिस्टिक कंपनी का नाम लिख रखा है। ताकि किसी को शराब का शक नहीं हो।
-नववर्ष के पहले बढ़ जाती है तस्करी
हरियाणा से राजस्थान होकर बड़ी मात्रा में गुजरात की ओर शराब की तस्करी की जाती है। साल के अंतिम दिनों में तस्करी बढ़ जाती है। नववर्ष के चलते शराब की मांग अधिक होने कारण तस्करी बढ़ जाती है।
-आईजी ने किया था अलर्ट
गत दिनों पुलिस महानिरीक्षक संजीव नार्जरी ने उपअधीक्षक शहर गीता चौधरी के कार्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान शराब तस्करी को लेकर अलर्ट किया था। आसपास के क्षेत्र में रहने वाले पुलिसकर्मियों को हाइवे पर खास नजर रखने के निर्देश दिए थे।
Updated on:
12 Dec 2019, 11:55 AM IST
Published on:
12 Dec 2019, 1:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.