scriptKrishna Janmashtami at ajmer : नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की… | Krishna Janmashtami at ajmer : nand ke aanand bhayo, jay kanhaiya laal | Patrika News

Krishna Janmashtami at ajmer : नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…

locationअजमेरPublished: Aug 24, 2019 11:34:59 pm

Submitted by:

himanshu dhawal

नगर के विभिन्न मंदिरों और आजाद पार्क में सजाई मनमोहक झांकियांभजनों के बाद रात्रि 12 बजे नंदलाल का बनाया जन्मोत्सव

aanand ke aanand bhayo,

Krishna Janmashtami at ajmer : आनंद के आनंद भयो, जय कन्हैलाल की,Krishna Janmashtami at ajmer : आनंद के आनंद भयो, जय कन्हैलाल की,Krishna Janmashtami at ajmer : आनंद के आनंद भयो, जय कन्हैलाल की

अजमेर. शहर में विभिन्न स्थानों और मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शनिवार को अजमेर शहर कृष्णमय हो गया। सभी मंदिरों में हरे रामा-हरे कृष्णा कृष्णा हरे हरे से गूंज उठा। रात 12 बजे मंदिरों और घरों में शंख और घडिय़ाल बजाकर नंदलाल का जन्मोत्सव मनाया गया। लोगों ने पूजा-अर्चना कर व्रत-उपवास खोले। नगर में विभिन्न स्थानों पर मनमोहक झांकियां सजाई गई। झांकियां को दर्शन करने वालों का रात्रि 12 बजे तक तांता लगा रहा। रात्रि में महाआरती की गई।
आजाद पार्क में नगर निगम के तत्वावधान में मनमोहक झांकियां सजाई गई। इसमें नंदगांव में माखन खाते कन्हैया, यमुना पास ले जाते वासुदेव, गोपियों के संग रास रचाते गोविन्दा सहित कई झांकियां सजाई गई। नगर निगम की ओर से अधिकृत जयश्री इवेंट की ओर से श्रीकृष्ण राधा रासलीला, शिव ताण्डव, महाकाली अभिषेक एवं आकर्षक पुतले का प्रदर्शन किया गया। शिवम पब्लिक स्कूल, भाटिया शिक्षण संस्थान, लोटस वैली स्कूल, लॉरेंस डे मिडिल स्कूल, विद्या भारती, विश्व हिंदू परिषद, ब्रह्मकुमारीज, कहार समाज, कश्यप समाज, पारीक समाज, आदर्श विद्या निकेतन पुष्कर रोड, प्रथम कम्प्यूटर, आर्यभट्ट स्कूल, राशि एन्टप्राइजेज, मीनू मनोविकास केन्द्र की ओर से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से संबंधित लीलाओं पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया गया। नगर निगम की ओर से कार्यक्रम की शुरुआत महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने किया। उप सभापति सम्पत सांखला, आयोजन प्रभारी एवं उपायुक्त विकास गजेन्द्र सिंह रलावता, संयोजक एवं पार्षद राजेन्द्र सिंह पंवार सहित कई पार्षद और अधिकारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार अशोक नगर भट्टा में कांग्रेस हेमंत भाटी के निवास पर मनमोहक झांकियां सजाई गई।
Read more : संचालन को दिया था उद्यान, ठेकेदार ने बना ली दुकानें

निम्बार्क पीठ में मनाई जन्माष्टमी

श्री निम्बार्क गोपीजन वल्लभ मंदिर निम्बार्क कोट मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंडल के प्रवक्ता एवं सचिव आनन्द भंसाली ने बताया कि अशोक तोषनीवाल एवं मंडल की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान उन्होंने ‘मंगल गाओं दीप जलाओं आज कन्हैया घर…’ आदि भजनों की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद रात 12 बजे श्री कृष्ण भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। मंडल सचिव आनंद भंसाली ने बताया कि ठाकुर श्री निम्बार्क गोपी जनवल्लभ भगवान के वृन्दावन से मंगवाए विशेष पुष्पों से फूल बंगला मन्दिर पुजारी रविशंकर दाधीच ने सजाया। भजन संध्या में शिव शंकर फतेहपुरिया, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. योगी झाला, डॉ. मनमोहन अग्रवाल, श्यामसुन्दर छापरवाल व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कर्म के कथानक पर धारा 370 का चित्रण

शहर के ऑल सेन्ट्स ओपन थियेटर में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सृष्टि के पालनहार श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों को आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। श्रीकृष्ण द्वारा प्रतिपादित जीवन सिद्वान्तों पर आधारित झांकी का चित्रण करते हुए धारा 370 एवं 35ए को रेखांकित कर प्रदर्शित किया गया। भारत अस्थायी संवैधानिक प्रावधानों को हटा, कश्मीर को भारतवर्ष की मुख्य धारा से जोडते हुए श्रीकृष्ण के गीता सार को चरितार्थ किया।
माहेश्वरी इन्टरनेशनल स्कूल अजमेर

माहेश्वरी इन्टरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा से मनाया गया। चैयरमैन टीसी माहेश्वरी एवं संस्था भावना वर्मा ने श्रीकृष्ण की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन अध्यापिका नीलम चंचल, राखी व शोभा के निर्देशन में हुआ। छात्रा प्राची बारिया ने संचालन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने कृष्ण व राधा की वेशभूषा धारण कर उत्साह के साथ भाग लिया। कृष्ण व राधा बनो प्रतियोगिता की में श्रेष्ठ कृष्ण की वेशभूषा में प्रत्यक्ष तनु व अमन का तथा राधा की वेशभूषा में नविका, उदयति निधि का चनय किया गया। हांडी फोड कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
मनाया जन्माष्टमी का पर्व

श्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रभात फेरी परिवार सन्यास आश्रम के सानिध्य में सुंदर विलास स्थित गर्ग भवन में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा से साथ मनाया गया। भजन कीर्तन और बांसुरी की धुनों पर भगवान का पंचामृत कर आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो