scriptये महिलाएं बनी अकेली महिला की दुश्मन, मौका पाकर किया उसके साथ ऐसा काम | lady chain snatcher group try to snatch chain from other lady | Patrika News

ये महिलाएं बनी अकेली महिला की दुश्मन, मौका पाकर किया उसके साथ ऐसा काम

locationअजमेरPublished: Oct 13, 2017 08:43:57 pm

Submitted by:

Manish Singh

सावधान। त्योहारी सीजन में बाजार में खरीददारी करने, टेम्पो-सिटी बस में सफर करने के दौरान महिलाओं

lady chain snatcher group try to snatch chain from other lady
अजमेर . सावधान। त्योहारी सीजन में बाजार में खरीददारी करने, टेम्पो-सिटी बस में सफर करने के दौरान महिलाओं के पर्स और गले से चेन उड़ाने वाला महिला चेन स्नेचर गिरोह शहर में फिर से सक्रिय हो चुका है। शुक्रवार को गिरोह की चार महिलाएं सावित्री चौराहा से टेम्पो में चढ़ी। गिरोह बुजुर्ग महिला के गले से चेन काटने में कामयाब हो गया लेकिन उनकी हरकत पर सामने बैठी युवती की नजर पड़ गई।
शोर मचा तो महिलाएं टेम्पो से उतरकर दौड़ लगा दी लेकिन दो महिलाओं को दबोच क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया।शास्त्रीनगर चुंगी चौकी के पास रहने वाली संतोष चौधरी शुक्रवार शाम को टेम्पो में बाजार से घर लौट रही थी। सावित्री स्कूल चौराहा पर टेम्पों में चार महिलाएं चढ़ी। टेम्पों में भीड़ होने पर महिलाएं एक दूसरे की गोद में बैठ गई। टेम्पो में सफर के दौरान एक महिला ने पास में बैठी संतोष चौधरी के गले से सोने की चेन खोल ली। गिरोह की महिला की इस हरकत पर टेम्पो में सामने बैठी एक अन्य युवती की नजर थी।
शास्त्री नगर चुंगी चौकी से ठीक पहले युवती ने सन्तोष चौधरी को गले से चेन खोलने की बात कही। इतने में संतोष चौधरी ने चेन पकड़ ली। चारों महिलाएं टेम्पों से उतरकर शॉपिंग सेंटर की तरफ दौड़ पड़ी। संतोष चौधरी ने तुरन्त बेटे आशीष चौधरी को घटना की सूचना दी।
इधर सूचना पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।टेम्पों से उतर लगाई दौड़पीडि़ता संतोष चौधरी की सूचना पर आए आशीष चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए गिरोह की महिलाओं की तलाश शुरू कर दी। शास्त्रीनगर स्थित गल्र्स हॉस्टल के निकट दो महिलाओं को भागते हुए पकड़ लिया। उनसे सोने की चेन बरामद कर ली। क्रिश्चियन गंज थाने व शास्त्रीनगर चौकी से पुलिस अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
नासिक का है गिरोह

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि गिरोह महाराष्ट्र नासिक का है। जो शहर में फुटपाथ पर फूलमाला बेचता है लेकिन भीड़भाड़ होने पर चेन स्नेचिंग, पर्स से रुपए चुराने और जेबतराशी की वारदातें अंजाम देता है। पुलिस गिरोह की दोनों महिलाओं की तलाश में जुटी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो