scriptLake conservation: मत डालना आनासागर में कचरा, तुरन्त पकड़ेगी पुलिस | Lake conservation: collector order to stop garbage in lake | Patrika News

Lake conservation: मत डालना आनासागर में कचरा, तुरन्त पकड़ेगी पुलिस

locationअजमेरPublished: Jul 12, 2019 10:02:03 am

Submitted by:

raktim tiwari

Lake conservation:जिला स्तरीय झील संरक्षण समिति की बैठक में हुआ फैसला। कलक्टर ने आनासागर की सुंदरता बढ़ाने के दिए हैं निर्देश।

anasagar lake in ajmer

anasagar lake in ajmer

अजमेर. आनासागर झील (anasagar lake) क्षेत्र में मलबा डालने पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही इसके सौन्दर्यकरण कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। यह फैसले जिला स्तरीय झील संरक्षण समिति की बैठक में हुए।

कलक्टर विश्व मोहन शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय झील संरक्षण समिति की बैठक हुई। शर्मा ने नगर निगम आयुक्त को आनासागर झील में मलबा डालने वालों की निगरानी रखने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने झील से तत्काल कचरा निकालने, नालों के पानी को सीवरेज से जोडऩे और एसटीपी के पानी की गुणवत्ता की जांच करने को कहा।
शर्मा ने कहा कि झील को अधिसूचित घोषित कर दिया गया है। झील क्षेत्र में किसी कार्य से पहले प्राधिकरण (ADA) की स्वीकृति जरूरी होगी। उन्होंने सागर विहार कॉलोनी के निकट मिनी बर्ड सेंचुरी और पुरानी विश्राम स्थली पर बर्ड पार्क की समीक्षा भी की। उन्होंने सागर विहार कॉलोनी क्षेत्र में गंदे पानी का निकास अन्यत्र करने अथवा सीवर लाइन से जोडऩे के निर्देश दिए।
read more: बारिश के बीच अजमेर चौपाटी पर मस्ती

सरकार से प्राप्त करें जानकारी
इस दौरान किशनगढ़ की गुंदोलाव झील को अधिसूचित करने को लेकर सरकार को भेजे गए पत्र की जानकारी लेने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि आनासागर (Lake consevation) में डीविडिंग मशीन से सफाई जारी है। कलक्टर ने डीएलबी के माध्यम से तकनीकी सर्वेक्षण कराने, आनासागर में मछली पकडऩे के दौरान ठेकेदार द्वारा विस्फोटक-पटाखों का उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए।
read more: अजमेर की इस ऐतिहासिक झील के गेट खोलते ही आया पानी का सैलाब

मत्स्य विभाग झील में 1 करोड़ 46 लाख के ठेके की जानकारी दी। इस दौरान नगर निगम की आयुक्त चिन्मयी गोपाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चंद लखारा, सहायक वन संरक्षक, जलदाय, एडीए, पर्यटन और अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो