scriptजमीनी विवाद को लेकर लाठी-भाटा जंग, पांच घायल | Lathi battle over ground dispute, five injured | Patrika News

जमीनी विवाद को लेकर लाठी-भाटा जंग, पांच घायल

locationअजमेरPublished: Dec 01, 2020 11:17:15 pm

Submitted by:

Dilip

थाना क्षेत्र के गांव मल्हेला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी भाटा जंग हो गई। इसमें दोनों पक्षों से 5 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।

जमीनी विवाद को लेकर लाठी-भाटा जंग, पांच घायल

जमीनी विवाद को लेकर लाठी-भाटा जंग, पांच घायल

सैपऊ. थाना क्षेत्र के गांव मल्हेला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी भाटा जंग हो गई। इसमें दोनों पक्षों से 5 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।
एक पक्ष से घायलों में रामचरण पुत्र मोतीलाल कुशवाह, बनवारी पुत्र रामचरण कुशवाह, मिथिलेश पत्नी मनोज कुशवाह घायल हो गए। वहीं बनवारी की हालत गंभीर होने कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है।
वहीं दूसरे पक्ष से राजवीर पुत्र भगवान सिंह परमार, सोनू पुत्र कुलदीप सिंह परमार घायल हो गए।
घायल रामचरण कुशवाह ने बताया के खेत की मेड से अपने छपरों के लिए पूरा काट कर ला रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के करीब एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष के घायल राजवीर परमार ने बताया वे अपनी भेड़ बकरी चरा कर ला रहा था, तभी रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
पुराना जमीनी विवाद दोनों पक्षों में लंबे समय से चल रहा है। इसे लेकर कई पक्षों में पूर्व में भी तनातनी हो चुकी है। मंगलवार को पुराने विवाद के चलते दोनों पक्षों में लाठी भाटा जंग हो गई। दोनों पक्षों से 5 लोग घायल हुए हैं
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो