अजमेर

इन पहाडिय़ों में छुपे हैं महाराणा प्रताप, ढूंढने पर भी नहीं आते नजर

जीवन गाथा के साथ ही अजमेर पुष्कर की धार्मिक नगरी का भी चित्रण होता है। नोटिस जारी किया है लेकिन ठेकेदार फर्म ने इसकी परवाह नहीं की।

अजमेरJan 13, 2018 / 02:09 pm

bhupendra singh

lazer show stop in ajmer

भूपेंद्र सिंह/अजमेर।
अरावली की इन पहाडिय़ों में महाराणा प्रताप कैद हैं। लोगों को ढूंढने पर भी वे नजर नहीं आते हैं। यह हाल है शहर के प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में अपनी पहचान बना चुके पुष्कर घाटी महाराणा प्रताप स्मारक का। यहां पिछले सवा महीनें से थ्री डी लेजर लाइट शो बंद पड़ा है। अजमेर विकास प्राधिकरण ने ठेका फर्म दारा कंस्ट्रक्शन कम्पनी को लेजर शो संचालन के लिए नोटिस जारी कर तीन दिन में लेजर शो के नियमित संचालन के लिए नोटिस जारी किया है लेकिन ठेकेदार फर्म ने इसकी परवाह नहीं की।
एडीए के अधिशाषी अभियंता के अनुसार फोन पर लगातार लेजर शो चालू करने के निर्देश दिए गए हैं , इसके लिए नोटिस भी जारी किया गया है। यदि ठेकेदार द्वारा शो नियमित रुप से शुरु नहीं किया जाता है तो आमजन के हितार्थ इस शो को ठेकेदार के रिस्क व कॉस्ट पर संचालित किया जाएगा। और ठेकेदार फर्म के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
2.31 करोड़ रुपए हुए खर्च

थ्री-डी लेजर एंड लाइट शो जरिए गुलजार होने वाले प्रताप स्मारक पर लेजर शो का संचालन कर ही ठेकेदार कम्पनी ने बिना कारण बताए ही संचालन बंद कर दिया है। एडीए जोधपुर की कम्पनी दरा कंस्ट्रक्शन को इस प्रोजेक्ट पर 2 करोड़ 31 लाख रुपए का ठेका डेढ़ साल पहले दिया था। लेजर शो का तीन साल का संचालन व मेंटीनेंस का ठेका दिया गया था। लेकिन ठेका फर्म ने इस वर्ष 15 अगस्त के बाद संचालन बंद कर दिया था। मामला उजागर होने तथा एडीए के दबाव में उसने फिर संचालन शुरु किया लेकिन 12 दिसम्ब से लेजर शो का संचालन बंद हो गया। इसके चलते स्मारक पर लेजर शो देखने जाने वालों को निराश लौटना पड़ रहा है। यह राजस्थान का एक मात्र लेजर शो है जो पहाड़ी पर प्रदर्शित होता है।
पहाड़ पर होता है युद्ध

महाराणा प्रताप स्मारक पर प्रताप के जीवन, चित्तौड़ से पलायन, हल्दीघाटी के मैदान का राजपूतों एव मुगलों के बीच हुए भीषण युद्ध, प्रताप के घोड़े चेतक के बलिदान की गाथा को लेजर शो के जरिए स्मारक के सामने पहाड़ी पर प्रदर्शित किया जाता है। 30 मिनट की स्क्रिप्ट में लेजर शो के जरिए पहाड़ी पर प्रताप और पृथ्वीराज की जीवन गाथा के साथ ही अजमेर पुष्कर की धार्मिक नगरी का भी चित्रण होता है। महाराणा प्रताप की गौरव गाथा,अजमेर तथा पुष्कर का इतिहास तथा संस्कृति को शामिल करते हुए इसका प्रदर्शन किया जाता है। प्रताप स्मारक के संचालन का ठेका डेढ़ साल बाद भी एडीए नहीं कर सका।
सीएम ने किया था उद्घाटन

स्मारक व थ्री-डी लेजर लाइट शो का उद्घाटन पिछले साल 14 अगस्त 2016 को मुख्यमंत्री ने किया था। उन्होंने इस दौरान ही लेजर लाइट शो में सुधार के निर्देश दिए थे। मुख्य प्रोजेक्टर शुरुआत में ही खराब होने से लेजर शो के नाम पर केवल आड़ी तिरछी रेखाओं का प्रदर्शन हो रहा था। उद्घाटन के चार माह बाद ही साउड सिस्टम की आवाज बेदम नजर आने लगी लेजर शो की क्वालिटी गिरती गई। इसके लिए लेजर शो की वायरिंग में खराबी को कारण बताया गया था।
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.