scriptPolitical monsoon: साहब हमें भी बनना है एमएलए, आप हुक्म तो दीजिए एक बार… | Leaders start prepration for state assembly elections | Patrika News

Political monsoon: साहब हमें भी बनना है एमएलए, आप हुक्म तो दीजिए एक बार…

locationअजमेरPublished: Aug 11, 2018 04:19:14 pm

Submitted by:

raktim tiwari

www.patrika.com/rajasthan-news
 

state assembly eelction

state assembly eelction

दिलीप शर्मा/अजमेर।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब तीन माह का समय रह गया है। जिले की आठ विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी व विपक्षी दल कांग्रेस में दावेदारोंं की लंबी फेहरिस्त नजर आ रही है। मौजूदा सत्ताधारी पार्टी के नेता तो व्यवस्थाओं व पार्टी की घोषणाओं अनुरूप कामकाज कर उन्हें भुनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे वहीं विपक्षी कांग्र्रेसी दावेदार सरकार की कमियां बताते हुए आमजन को योजनाओं का लाभ नहीं मिलने जैसे मुद्दों को छेड़ रहे हैं। यूं तो दावेदारों ने कुछ माह पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी है।
पार्टी कार्यक्रमों में आगे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने, ओजस्वी भाषण देकर आला नेताओं व पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ठ कर रहे हैं। पार्टी व संगठन के आला नेताओं से मेल मुलाकात व स्वयं की योग्यता को दर्शाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दिवस विशेषों पर बड़े बड़े होर्डिंग्स लगाने और जन्मदिवस जैसे मौकों पर बधाईयों के संदेश के फ्लैक्स व बैनर तथा सोशल मीडिया में सक्रिय नजर आ रहे हैं। यही नहीं धार्मिक कार्यक्रमों में भी खासा खर्चा करने में परहेज नहीं कर रहे हैं।
दावेदारों ने अपने गुट व जाति अनुसार जयपुर से दिल्ली तक भी दौड़ लगा दी है। जातिगत गणित व दावेदारों पर एक नजर जिले की विधानसभा की ग्रामीण क्षेत्र की सीटों पर जातिगत समीकरण अनुसार दावेदारों पर एक नजर। रिपोर्ट में जातिगत मतदाताओं का भी अनुमानित बाहुल्य बताया गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा के आधार पर अनुमान है।
किशनगढ़ – कुल मतदाता करीब 2. 65 लाख, जाट बाहुल्य, गुर्जर, एससी, राजपूत, ब्राह्मण, मुसलमान.कांग्रेस – नाथूराम सिनोदिया, रामस्वरूप चौधरी, प्रभा ठाकुर,राजू गुप्ता, प्रद्युम्न सिंह, राकेश शर्मा।

भाजपा – भागीरथ चौधरी वर्तमान विधायक, सुरेश टांक, विकास चौधरी, जगजीत सिंह।
………………………………………………..

पुष्कर – कुल मतदाता करीब 2.25 लाख से अधिक। गुर्जर, रावत, तीनों लगभग बराबर, एससी, जाट व अन्य।कांग्रेस – डा. श्रीगोपाल बाहेती, नसीम अख्तर इंसाफ, हरिसिंह गुर्जर, कुंदन सिंह रावत, नंदाराम जाट, शरीफ मोहम्मद, बीरम सिंह रावत। भाजपा – सुरेश सिंह रावत मौजूद विधायक,अशोक रावत वहीद खान, महेन्द्र सिंह मझेवला।
…………………………………………………………..

मसूदा – कुल मतदाता 2.56 लाख से अधिक। चीता, महरात व मुसलमान बराबर, गुर्जर, राजपूत, रावत, जाट व एससी. कांग्रेस- ब्रह्मदेव कुमावत, सहदेव कुशवाहा, भूपेन्द्र सिंह राठौड़, संग्राम सिंह गुर्जर, कय्यूम खान, वाजिद खान चीता। भाजपा – सुशील कंवर पलाड़ा, मौजूदा विधायक, रामचंद्र चौधरी, नवीन शर्मा, शांतिलाल गुर्जर।
…………………………………………………………………………………

केकड़ी कुल मतदाता – 2.44 लाख से अधिक। ब्राह्मण, राजपूत, गुर्जर, जाट व एससी। ब्राह्मण व जाट बाहुल्य। राजपूत, एससी व गुर्जर मतदाता भी भारी। कांग्रेस – रघु शर्मा, सांसद अजमेर, शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, राकेश पारीक,भूपेन्द्र सिंह शक्तावत, पूर्व प्रधान, सागर शर्मा। भाजपा – शुत्रघ्न गौतम विधायक, रिंकु कंवर, मदन गोपाल चौधरी।
…………………………………………………………………………………………………………

नसीराबाद कुल मतदाता – 2.16 लाख मतदाता। गुर्जर जाट व रावत बराबर। मुसलमान, राजपूत, वैश्य व एससी। कांग्रेस – रामनारायण गुर्जर मौजूदा विधायक, महेन्द्रसिंह गुर्जर, सुनील गुर्जर, हरिसिंह गुर्जर, सौरभ बजाड़, नौरत गुर्जर, मोतीलाल गुर्जर। भाजपा – सरिता गैना, रामस्वरूप लांबा, बीपी सारस्वत, पुखराज पहाडिय़ा,ओम प्रकाश भढाणा, रामा गुर्जर।
………………………………………………………………………………………….

ब्यावर – कुल मतदाता – 2.44 लाख। रावत मेहरात बाहुल्य, वैश्य, ब्राह्मण, एससी, जाट, राजपूत, गुर्जर। कांग्रेस – मनोज चौहान, दिनेश शर्मा, बीरम सिंह रावत, गंगा रावत, राजू ओस्तवाल, चंद्रकांता मिश्रा, सुदर्शन रावत। भाजपा – शंकर सिंह रावत विधायक, देवी शंकर भूतड़ा, महेन्द्रसिंह रावत। ……………………………………………………………………………………………………………………..
शहरी क्षेत्र अजमेर उत्तर विधानसभाकुल मतदाता 2 लाख से अधिक। सिंधी, वैश्य, मुसलमान बाहुल्य, ब्राह्मण, राजपूत व एससी।कांग्रेस – डॉ श्रीगोपाल बाहेती, महेन्द्रसिंह रलावता, दीपक हासानी, गिरधर तेजवानी। भाजपा – वासुदेव देवनानी, विधायक, धर्मेन्द्र गहलोत, कंवल प्रकाश किशनानी। अजमेर दक्षिण विधानसभा कुल मतदाता 2.50 लाख। कोली बाहुल्य। एससी, ब्राह्मण, वैश्य व अन्य। कांग्रेस – हेमंत भाटी, ललित भाटी, कमल बाकोलिया। राजकुमार जयपाल, छीतरमल टेपण। भाजपा – अनिता भदेल, विधायक, डा. प्रियशील हाड़ा, वंदना नोगिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो