scriptबहुत काम की खबर…एकाउन्ट को कराएं आधार और मोबाइल से लिंक, वरना नहीं निकाल पाएंगे कैश | Link Bank and postal accounts with Adhar card | Patrika News

बहुत काम की खबर…एकाउन्ट को कराएं आधार और मोबाइल से लिंक, वरना नहीं निकाल पाएंगे कैश

locationअजमेरPublished: Nov 10, 2017 11:38:37 am

Submitted by:

raktim tiwari

आधार व मोबाइल से लिंक नहीं करवाते हैं तो उनका खाता 31 दिसम्बर की मध्यरात्रि से बंद हो जाएगा।

link account with aadhar card

link account with aadhar card

अजमेर/ब्यावर/किशनगढ़।

डाकघरों व बैंकों में अपना खाता रखने वाले उपभोक्ताओं को 31 दिसम्बर तक अपने खाते को आधार कार्ड व मोबाइल से लिंक करवाना होगा। यदि 31 दिसम्बर तक उपभोक्ता अपने खाते का आधार व मोबाइल से लिंक नहीं करवाते हैं तो उनका खाता 31 दिसम्बर की मध्यरात्रि से बंद हो जाएगा।
इस खाते से लेनदेन नहीं हो सकेगा। इसके आदेश केन्द्र ने सभी डाक अधीक्षकों व बैंक प्रबंधन को जारी किए हैं। बुधवार देर शाम आए इन आदेशों के बाद गुुरुवार को डाकघर में आने वाले लोगों को कर्मचारी इसकी जानकारी देते नजर आए। डाक विभाग ने तो इन आदेशों की एक प्रति डाक विभाग में कुछ जगह चस्पा भी कर दी है।
डाक अधीक्षक आरसी बालोटिया ने बताया कि केन्द्र खातों को सीधे ही आधार से लिंक करवा रही है। इससे किस व्यक्ति का खाता किस बैंक या डाकघर में चल रहा है। इसकी जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। कई लोगों ने एक से अधिक बैंकों में अपने खाते खुलवा रखे हैं। इसी की जानकारी लेने के लिए आधार से लिंक करवाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को भी सहूलियत मिल सकेगी।
अभी कितने ही उपभोक्ताओं को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा। आधार से लिंक होने के बाद राशि सीधे खाते में आ सकेगी। इतना ही नहीं मोबाइल से सीधे खाता लिंक होने से बैंक या डाकघर अपनी योजनाओं की जानकारी जहां खाताधारक को दे सकेंगे, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ता के खाते से राशि की निकासी या जमा होने की सूचना मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मिलती रहेगी।
इसी कारण लोगों को आधार व मोबाइल से खाते को लिंक करवाने के लिए कहा है। एक जनवरी 2018 की सुबह जिन लोगों ने अपने खाते को लिंक नहीं करवाया है वह चाहकर भी अपने खाते का उपयोग नहीं कर सकेंगे। इन खातों को फ्रिज कर दिया जाएगा। इसके तहत लेनदेन पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो