अजमेर

स्मृति शेष: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने अजमेर में कहा था 25 सीटें जिताने के बाद ही लौटूंगा अपने घर

-प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद अजमेर में भाजपा की बैठक में लिया था संकल्प-पत्रकारों से बातचीत में भी दोहराया संकल्प
-भाजपा (एनडीए) को 25 सीटें जिताने के बाद ही लौटे थे घर
 

अजमेरJun 24, 2019 / 09:41 pm

CP

स्मृति शेष: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने अजमेर में कहा था २५ सीटें जिताने के बाद ही लौटूंगा अपने घर

चन्द्र प्रकाश जोशी
अजमेर. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने अजमेर में जो संकल्प लिया, प्रण लिया उसे पूरा करने के बाद ही वे अपने घर लौटे। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद सैनी ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में राजस्थान की सभी 25 सीटें जब तक हम जीत नहीं लेंगे तब तक मैं अपने घर नहीं जाऊंगा। तब तक पूरे प्रदेश में प्रवास करूंगा, अपनी पार्टी को जिताने एवं संगठित करने का प्रयास करूंगा।
अजमेर में श्रीनगर रोड स्थि होटल दाता इन में भाजपा शहर एवं देहात की संयुक्त बैठक में उन्होंने इस संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। भाजपा की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरूंगा। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में जिस तरह राजस्थान की 25 में से 25 सीटें जीती थी उसी तरह इस बार भी मिशन २५ को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का स्वयंसेवक रहा। इसके बाद पार्टी ने जब भी कोई जिम्मेदारी दी उसे ईमानदारी के साथ पूरा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया था कि चुनाव में तीन महीने शेष हैं, इसके लिए सभी कार्यकर्ता यह तय कर लें कि वे प्रतिदिन एक से दो घंटे पार्टी, संगठन के लिए देंगे और अपने क्षेत्र में, कॉलोनी में, बाजार में जहां भी जाएंगे भाजपा की केन्द्र सरकार की योजनाओं, भाजपा की नीति आदि से लोगों से चर्चा करेंगे, जो भाजपा से जुड़े नहीं हैं उन्हें भी जोडऩे का प्रयास करेंगे।
 

Home / Ajmer / स्मृति शेष: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने अजमेर में कहा था 25 सीटें जिताने के बाद ही लौटूंगा अपने घर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.