कच्चे निर्माण से ‘पक्का’ अतिक्रमण करने में जुटे माफिया
अजमेरPublished: Nov 06, 2022 12:35:13 am
कोर्ट के आदेश का निकाल रहे तोड़, खुल गए रेस्टोरेंट, मिट्टी का किया भराव, राजस्थान पत्रिका ने उठाया सबसे पहले मुद्दा, स्टेट कमेटी ने दिए थे निर्देश-2014 से 2022 तक 12 जगहों पर हुआ निर्माण


कच्चे निर्माण से ‘पक्का’ अतिक्रमण करने में जुटे माफिया
अजमेर. अधिकारियों की शह के चलते भू-माफिया आनासागर झील का दायरा समेटने में जुटे हुुए हैं। माफिया व कथित खातेदार नो कंस्ट्रक्शन जोन में कच्चे निर्माण से पक्का अतिक्रमण करने में जुटे हुए हैं। आनासागर झील के नो कंस्ट्रक्शन जोन में निर्माण कार्य पर रोक के बावजूद धड़ल्ले से अतिक्रमण बढ़ रहे हैं। कुछ ने पक्के निर्माण किए तो कुछ लोहे के कंटेनर, लकड़ी व घास की झोपडि़यां (हट्स) बनाकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।