शनिवार सुबह जियारत करने के बाद वह रात 8.30 बजे अजमेर-बांद्रा एक्सप्रेस से मुम्बई लौट रहा था। ट्रेन लाल फाटक तक पहुंची थी कि सामान्य कोच में यात्रियों में सीट के लिए लेकर हाथापाई हो गई। धक्का-मुक्की से दरवाजे पर बैठा अदनान ट्रेन से गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। गनीमत से ट्रेन ने उस वक्त रफ्तार नहीं पकड़ी थी। उसे एम्बुलेंस से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दे दी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।