scriptपहले खाई जीने मरने की कसमें , फिर किया ऐसा गन्दा काम | man fraud with lady and promise to lady for marriage and rape her | Patrika News

पहले खाई जीने मरने की कसमें , फिर किया ऐसा गन्दा काम

locationअजमेरPublished: Nov 10, 2017 01:40:44 pm

Submitted by:

Manish Singh

महिला को शादी का झांसा देकर पांच माह तक देहशोषण व गहने हड़पने का मामला सामने आया है।

man fraud with lady and promise to lady for marriage and rape her
अजमेर . महिला को शादी का झांसा देकर पांच माह तक देहशोषण व गहने हड़पने का मामला सामने आया है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी व दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने इस्तगासे से रिपोर्ट दी कि फॉयसागर रोड श्याम कॉलोनी निवासी सलीमुद्दीन ओवैसी से उसकी मुलाकात छह माह पहले हुई। मुलाकात के बाद से आरोपित उसको सब्जबाग दिखा शादी का दबाव बनाने लगा लेकिन उसने पेशकश ठुकरा दी। लेकिन ओवैसी उससे मिलता रहा। गत 20 जून को आरोपित उसको अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गया, जहां उसने दुराचार किया। उसके बाद शादी करने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा।
शादी का दबाव बनाने पर आरोपित उसको धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपित ने शादी करने से इन्कार कर दिया। उसके इन्कार के बाद उसने पुलिस से मदद गुहार लगाई लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
विश्वास में खाया धोखा :
पीडि़ता ने बताया कि पति की मौत होने के बाद वह विधवा का जीवन व्यतीत कर रही थी। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि ओवेसी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके गहने बेच दिए।
यह भी पढ़ें….टे्रलर की टक्कर से बाइक सवार घायल


ब्यावर. पीपलाज टोल नाके के निकट गुरुवार दोपहर बाइक सवार दो युवक टे्रलर की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को अमृतकौर चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अजमेर रेफर कर दिया।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार लीड़ी निवासी प्रभुलाल (40) तथा शिवकरण (44) बाइक से ब्यावर आ रहे थे। पीपलाज टोल नाके के निकट पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रेलर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हाइवे एम्बुलेंस से राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अजमेर रेफर कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो