अजमेर

Rajasthan News : होली पर पत्नी और बच्चों से मिलने आए युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

एक युवक द्वारा आत्महत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां उन्होंने बंदूक से अपनी गर्दन में गोली मार ली। गोली लगते ही युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

अजमेरMar 27, 2024 / 08:16 pm

Suman Saurabh

demo photo

अजमेर। एक युवक द्वारा आत्महत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां उन्होंने बंदूक से अपनी गर्दन में गोली मार ली। गोली लगते ही युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए। उसे पुष्कर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जेएलएन, अजमेर रेफर कर दिया गया। जब तक वह अस्पताल पहुंचे, अत्यधिक खून बह जाने के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।घटना बुधवार दोपहर 2.30 बजे पुष्कर थाना क्षेत्र के नांद गांव की है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

 

 

 

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें युवक की आत्महत्या की सूचना पुष्कर से 8 किलोमीटर दूर गांव नांद के सरपंच के माध्यम से मिली। गांव पहुंचने पर देखा कि गांव के बाहर बनी झोपड़ी में छोगा लाल का पुत्र रामपाल (35) घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके पैरों के पास बंदूक रखी हुई थी। इस पर पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ऐसे में मृतक रामपाल यह बंदूक कहां से लाया और उसे यह बंदूक किसने उपलब्ध कराई? इस मामले में आत्महत्या के क्या कारण थे? पुलिस फिलहाल इस संबंध में जांच कर रही है।

 

 

 

घटना के बाद मृतक के परिजन सदमे में हैं। परिजनों ने बताया कि किन कारणों के चलते उसने ऐसा कदम उठाया, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक ऐसा कभी नहीं लगा कि रामपाल ऐसा कोई कदम उठा सकता है। परिजनों ने बताया कि मृतक रामपाल के तीन बच्चे हैं। उनकी शादी 2018 में हुई थी। घर पर उनकी पत्नी और तीन बेटियां थीं। युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह होली पर अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने आए थे।

यह भी पढ़ें

दिल दहलाने वाली घटना, सात साल के बेटे साथ रेल के आगे कूदी विवाहिता

Home / Ajmer / Rajasthan News : होली पर पत्नी और बच्चों से मिलने आए युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.