scriptकोई नहीं जानता आखिर दिव्यांग ने क्यों उठाया ऐसा खतरनाक कदम | man suicide in critical condition | Patrika News

कोई नहीं जानता आखिर दिव्यांग ने क्यों उठाया ऐसा खतरनाक कदम

locationअजमेरPublished: Dec 13, 2018 12:40:12 pm

Submitted by:

सोनम

www.patrika.com/ajmer-news

suicide

suicide

अजमेर. आदर्शनगर सेठी कॉलोनी में एक दिव्यांग युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। मृतक एक वर्ष से अपने ससुराल में रह रहा था। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल में जुटी है।
आदर्श नगर थाने के सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल ने बताया कि बुबानी हाल सेठी कॉलोनी निवासी किशन सिंह (45) पुत्र भैरूसिंह रावत का शव बुधवार सुबह कमरे में छत के पंखे से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे उतरवाया। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी पहुंचा कर परिजन को बुबानी सूचना दे दी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतक के छोटे भाई गोपाल महाराज को शव सुपुर्द कर दिया।
चलाया था दुकान
मृतक के भाई गोपाल ने बताया कि किशन दिव्यांग था। एक साल पहले गांव की जमीन-जायदाद बेचकर वह सेठी कॉलोनी स्थित ससुराल में रह रहा था। वह आदर्शनगर में किराणा की दुकान चलाता था। उसने सेठी कॉलोनी में मकान बना लिया था। गोपाल ने किसी पर शक-सुबा से इन्कार कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो