scriptहालात के आगे हार गया वो, कोई नहीं जानता क्यों छोड़ गया परिवार को अकेला | man suicide in critical condition, family in shock | Patrika News

हालात के आगे हार गया वो, कोई नहीं जानता क्यों छोड़ गया परिवार को अकेला

locationअजमेरPublished: Jan 17, 2017 08:28:00 am

Submitted by:

raktim tiwari

ब्यावर के एक युवक ने रविवार रात संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त सेवन कर लिया।उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

man suicide

man suicide

ब्यावर के एक युवक ने रविवार रात संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त सेवन कर लिया। उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार ब्यावर खन्ना कॉलोनी निवासी किशोर(40) पुत्र ओमप्रकाश को रविवार रात करीब सवा बारह बजे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया।

 चिकित्सकों ने शव मोर्चरी में रखवाकर ब्यावर सूचना कर दी। अर्जुन ने बताया कि उसका भाई किशोर ब्यावर में रेडिएटर मरम्मत का काम करता था। रविवार रात उन्हें किशोर के मकान में अचेत पड़े होने की सूचना मिली। वह उसे ब्यावर के अमृतकोर अस्पताल ले गए। 
यहां से चिकित्सकों ने उसे अजमेर रैफर कर दिया। यहां जेएलएन अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो