अजमेर

पत्नी से हुए बलात्कार के बाद पति ने खेला ऐसा खेल, उलझ गया बलात्कारी और फिर…

Married Woman Rape in Rajasthan : 11 जून को किशनगढ़ के एक होटल में बुलाया। वहां उससे दुराचार कर वीडियो ( Video ) बना लिया…

अजमेरJun 17, 2019 / 12:43 pm

dinesh

मदनगंज-किशनगढ़/अजमेर।
Ajmer के मदनगंज थाना क्षेत्र में विवाहिता से दुराचार ( Married Woman Rape in Rajasthan ) करने वाले युवक टॉडगढ़ निवासी पुष्पेन्द्र सिंह रावत (25) का महिला के पति और पति के भाई ने अपहरण कर लिया। आरोप है कि अपहरण कर युवक से तीन लाख रुपए की फिरौती ( Ransom ) मांगी गई। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने दुराचार के आरोपी और उसका अपहरण करने वाले दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से अपहरण करने और दूसरे पक्ष की ओर से विवाहिता से दुराचार कर वीडियो बनाने का मामला दर्ज किया है।
 

मदनगंज थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि पुष्पेन्द्र का हरमाड़ा निवासी दो जनों ने अपहरण ( Kidnapping ) कर लिया। उन्होंने युवक के परिजन से तीन लाख रुपए फिरौती की मांग की। इस दौरान पुष्पेन्द्र की बहन ने टॉडगढ़ थानाधिकारी को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अपहरण के आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर तीनों को धर दबोचा।
 

बलात्कारी पीडि़ता के पति ने ऐसे खेला बलात्कारी के साथ खेल
अपहरण के आरोपी दोनों भाई हैं। इसमें एक भाई की शादी हो गई है, लेकिन गौणा नहीं हुआ। दोनों भाइयों के दादा कि गत दिनों मौत हो गई। इसमें उसकी पत्नी भी गांव आई हुई थी। इस दौरान पत्नी को कई बार फोन पर बात करते देख उसके पति ने सख्ती से पूछताछ कि तो उसने बताया कि पुष्पेन्द्र ने 11 जून को किशनगढ़ के एक होटल में बुलाया। वहां उससे दुराचार कर वीडियो ( Video ) बना लिया।
 

पत्नी से फोन कराकर वापस बुलाया होटल

इसकी जानकारी मिलने पर उसने पत्नी से फोन कराकर पुष्पेन्द्र को वापस होटल बुलाया। पुष्पेन्द्र के वहां पहुंचने पर दोनों भाई और उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पत्नी को वहां से गांव भेज दिया। इसके बाद दोनों भाई पुष्पेन्द्र को लेकर रात्रि में काली डूंगरी चले गए और उसके परिजन को फोन करके 3 लाख रुपए की फिरौती मांगी।
 

किशोरी से बलात्कार, आरोपियों की धमकी पर छोड़ा गांव ( Minor Rape )
वहीं पाली में मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के गांव में 7 दिन पहले किशोरी के साथ हुए बलात्कार ( Rape ) के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपी 42 वर्षीय राजू सिंह को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे पीडि़ता व उसका परिवार दहशत में है और उन्होंने गांव छोड़ दिया है। पीडि़ता अपने मां के साथ मारवाड़ जंक्शन पर किराए से रह रही है। आरोपी यहां भी उन्हें धमका रहा है। पीडि़ता की मां रविवार को प्रकरण की जांच कर रहे सीओ सोजत चंदन सिंह से मिली। उसने बताया कि आरोपी व उसके साथी शराब के नशे में उन्हें धमका रहे हंै। राजनीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है।

Home / Ajmer / पत्नी से हुए बलात्कार के बाद पति ने खेला ऐसा खेल, उलझ गया बलात्कारी और फिर…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.