scriptMDSU: छह महीने बाद हुए एग्जाम, कॉलेज पहुंचे स्टूडेंट्स | MDSU: Exam start after 6 month in colleges | Patrika News

MDSU: छह महीने बाद हुए एग्जाम, कॉलेज पहुंचे स्टूडेंट्स

locationअजमेरPublished: Sep 18, 2020 06:08:28 am

Submitted by:

raktim tiwari

थर्मल स्कैनर से जांच और हाथ सेनेटाइज्ड कराने के बाद वे परीक्षा दे पाए।

mdsu exam 2019-20

mdsu exam 2019-20

अजमेर.

कोरोना संक्रमण के बीच महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षाएं जारी हैं। छह महीने बाद कॉलेज में विद्यार्थी नजर आए। थर्मल स्कैनर से जांच और हाथ सेनेटाइज्ड कराने के बाद वे परीक्षा दे पाए।
बीए, बीएससी, बी.कॉम, बीए, बीएससी और बी.कॉम ऑनर्स, बीएससी होम साइंस, बीएससी बायोटेक, बीएससी आईटी, बीएससी यौगिक साइंस, बीसीए (ओल्ड) और बीसीए न्यू तृतीय वर्ष की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई। 19 मार्च को कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षाएं स्थगित हुई थीं। विद्यार्थियों ने कोरोना के खौफ के बीच परीक्षाएं दी।
दो घंटे में किए आठ प्रश्न
विद्यार्थियों को भाग-अ में 10 में से 5 प्रश्न, भाग-ब में 5 में से 2 प्रश्न और भाग-स में कोई एक प्रश्न करना था। लिहाजा सुबह 8 से 10 और शाम 3 से 5 बजे परीक्षा कराई गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर थर्मल स्कैनिंग से तापमान जांच, सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई। कॉलेज के कमरों में सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार विद्यार्थियों को बैठाया गया।
संदेह के घेरे में परीक्षा केंद्र?
एसीबी ने कॉलेज की सम्बद्धता, सीट बढ़वाने और परीक्षा केंद्र बनवाने की एवज में कुलपति आर. पी. सिंह, दलाल रणजीत सिंह और निजी कॉलेज प्रतिनिधि महिपाल को ट्रेप किया है। जिन कॉलेज में लेन-देन से परीक्षा केंद्र बने हैं, वे संदेह के घेरे में हैं। सरकार, राजभवन और एसीबी को इन पर ध्यान देना जरूरी होगा।
प्लाज्मा डोनेट करेंगे पुलिस लाइन के दो जवान

रक्तिम तिवारी/अजमेर. कोरोना संक्रमण से देश में जबरदस्त खौफ है। संक्रमितों की तादाद लगातार बढ़ रही है। इनके सबके बीच कई लोग लॉकडाउन और उसके बाद अनलॉक 4.0 तक देवदूत बनकर सामने आए हैं। अजमेर पुलिस लाइंस के दो जवान भी इनमें शामिल हैं। जवाहरलाल नेहरू अस्पताल से आई मांग पर दोनों ने प्लाज्मा डोनेट करने का फैसला किया है।
कोरोना संक्रमितों के उपचार में प्लाज्मा लाइफ लाइन का काम कर रहा है। केंद्र और राज्य सरकार ने भी प्लाज्मा डोनेशन पर जोर दिया है। इसी कड़ी में अजमेर पुलिस लाइंस के दो जवान भी प्लाज्मा दानदाताओं में शामिल हो गए हैं। नेहरू अस्पताल से आई मांगनेहरू अस्पताल से ओ-पॉजीटिव वाले व्यक्ति के प्लाज्मा डोनेशन की मांग आई। यह एसपी कुंवर राष्ट्रदीप के संज्ञान में आया। यह बात पुलिस लाइंस तक पहुंची। यहां दो जवानों ने प्लाज्मा डोनेट करने की इच्छा जताई। इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह शुक्रवार को नेहरू अस्पताल में प्लाज्मा डोनेट करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो