scriptMDSU: छात्रों ने की डीन से बदसलूकी, फैंका कार पर अंडा | MDSU: Students misbehave with Dean, throw egg on car | Patrika News

MDSU: छात्रों ने की डीन से बदसलूकी, फैंका कार पर अंडा

locationअजमेरPublished: Mar 19, 2020 08:43:24 am

Submitted by:

raktim tiwari

डीन ने दी सिविल लाइंस थाने में दी शिकायत।

egg on car

egg on car

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में डीन स्टूडेंट वेलफेयर से पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों ने बदसलूकी की। छात्रों ने डीन की कार पर अंडा फैंका। इस मामले में डीन ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी है।
डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रवीण माथुर चाणक्य भवन में कुलसचिव संजय माथुर के कार्यालय में बैठे थे।इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित जैन और लोकेश गोदारा वहां पहुंच गए। उन्होंने छात्रसंघ कार्यालय में सामान मंगवाए जाने के बारे में पूछताछ की। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों और प्रो. माथुर में बहस हो गई। छात्रों ने कथित तौर पर घर जाते वक्त देख लेने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें

कोराना से लडऩे के लिए पुलिस जाएगी गली-गली

कार के कांच पर फैंका अंडा
प्रो. माथुर घर जाने के लिए चाणक्य भवन से निकलकर कार तक पहुंचे। वहां उन्हें कार के शीशे पर अंडाफैंका मिला। इस पर प्रो. माथुर ने तत्काल कुलसचिव और अन्य अधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान कई शिक्षक भी पहुंच गए। कर्मचारी संघों ने जताई नाराजगीमंत्रालयिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिलीप शर्मा, सहायक कर्मचारी संघ अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा औरअन्य भी मौके पहुंच गए। कर्मचारियों ने प्रो. माथुर से बातचीत की। कर्मचारियों ने साफ किया किकिसी छात्र अथवा आगंतुक द्वारा शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं होगी।इस मामले में कर्मचारी कुलपति और कुलसचिव से मुलाकात करेगे।
यह भी पढ़ें

राजस्व मंडल व अधीनस्थ अदालतों में 31 तक होगी अर्जेंट मामलों की सुनवाई

थाने में दी शिकायत
डीन प्रो. माथुर, चीफ प्रोक्टर प्रो. अरविंद पारीक, प्रो. आशीष भटनागर ने सिविल लाइंस थाना पहुंचकर शिकायत दी। थाना प्रभारी डॉ. रविश सामरिया ने बताया कि विश्वविद्यालय के डीन प्रो. प्रवीण माथुर ने कार पर अंडा फैंकने और छात्रों द्वारा बदसलूकी करने की शिकायत दी है।
यह भी पढ़ें

कोरोना का कहर : पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद

चाहिए कार्यालय में सुविधाएं..
प्रो. माथुर ने बताया कि छात्रसंघ पदाधिकारी राजस्थान विश्वविद्यालयके छात्रसंघ कार्यालय की तर्ज पर कई तरह की सुख-सुविधाएं और काजू-बादाम की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं।उन्होंने इसे उच्च स्तरीय मुद्दा बताया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो