scriptपंचग्रही योग बनने से होंगे कई बदलाव, बाजार में आएगी तेजी | Mercury will enter Capricorn tomorrow | Patrika News

पंचग्रही योग बनने से होंगे कई बदलाव, बाजार में आएगी तेजी

locationअजमेरPublished: Feb 02, 2021 10:55:58 pm

Submitted by:

baljeet singh

बुध का कल मकर राशि में होगा प्रवेश
 

पंचग्रही योग बनने से होंगे कई बदलाव, बाजार में आएगी तेजी

पंचग्रही योग बनने से होंगे कई बदलाव, बाजार में आएगी तेजी

अजमेर. वाणी और व्यापारिक ग्रह बुध माघ कृष्ण सप्तमी पर गुरुवार रात 10.41 बजे उलटी चाल चलकर फिर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इससे मकर राशि में पहले से चल रहे सूर्य, गुरु, शुक्र, शनि के साथ अब बुध के आने से पंचग्रही योग बनेगा।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पंचग्रही योग बनने से मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ वर्षा के योग बनेंगे। पहाड़ों पर हिमपात, भूस्खलन के आसार रहेंगे। बाजार में तेजी का दौर देखने को मिल सकता है। कुंडली में बुध के कारण आर्थिक और व्यापारिक पक्ष की विशेष गणना की जाती है। बुध 21 फरवरी को सीधी चाल चलकर 11 मार्च को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसी दिन गुरु श्रवण नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे।
बृहस्पति करेंगे श्रवण नक्षत्र में प्रवेश
धन, वैभव और सुख-संपत्ति के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति श्रवण नक्षत्र के तीसरे चरण में सुबह 9.55 बजे प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक श्रवण नक्षत्र के आधिपत्य भगवान विष्णु माने गए हैं। इस बदलाव से आगामी समय धार्मिक, प्रगतिकारक और देश की उन्नति के लिए सार्थक परिणाम देने वाला रहेगा।
शुक्र 10 दिन बाद होंगे अस्त
गुरु के प्रवेश करने के साथ ही 10 दिन बाद शुक्र ग्रह 14 फरवरी से 21 अप्रेल तक 2 माह के लिए अस्त हो जाएंगे। देवगुरु बृहस्पति 16 फरवरी को उदय होंगे। इस दिन बसंत पंचमी के अबूझ सावे पर मांगलिक कार्यों की धूम रहेगी। सूर्य और शुक्र बुध के मित्र ग्रह होते हैं। मकर राशि में बुध के प्रवेश के साथ ही अर्थव्यवस्था बेहतर होने की स्थिति बनेगी।
बुध के मकर राशि में प्रवेश से राशियों पर प्रभाव
-मेष : कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ धन लाभ।
-वृष : भाग्य साथ देगा, अधूरे काम पूरे होंगे।
– मिथुन : लम्बी दूरी की यात्रा न करें, कष्ट सम्भव।
-कर्क : गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव के साथ कुछ काम अधूरे रहेंगे।
– सिंह : गुप्त सूत्रों से सावधान रहते हुए कार्य करें।
-कन्या : बुद्धि से सम्मान में वृद्धि होगी।
– तुला : कृषि कार्यों के साथ पशुधन में लाभ।
वृश्चिक : मित्रों से सहयोग मिलेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
-धनु : आर्थिक परियोजनाओं में सोच-समझकर निवेश करें।
-मकर: मन की उत्तेजना से बनते काम रुकेंगे।
-कुम्भ : व्यय की अधिकता से मन चिन्तित रहेगा।
-मीन : व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति के साथ कार्य में सफलता मिलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो