script“जिला उभोक्ता मंच की सदस्य की नियुक्ति में मेरिट आधार” | Merit basis in appointment of member of District Utilization Forum' | Patrika News

“जिला उभोक्ता मंच की सदस्य की नियुक्ति में मेरिट आधार”

locationअजमेरPublished: Dec 11, 2019 09:46:15 am

Submitted by:

manish Singh

कांग्रेस के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा

Merit basis in appointment of member of District Utilization Forum'

“जिला उभोक्ता मंच की सदस्य की नियुक्ति में मेरिट आधार”

अजमेर. खान एवं गोपालन व जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि जिला उपभोक्ता मंच सदस्य की नियुक्ति मेरिट के आधार पर की गई है। बकायदा इंटरव्यू कॉल किया गया है। इसमें केवल राजनैतिक नियुक्ति या निर्णय नहीं किया गया है।
भाया मंगलवार शाम कांग्रेस शहर व देहात की संयुक्त बैठक के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सेवादल के जिलाध्यक्ष देशराज मेहरा की ओर से जताए गए विरोध पर कहा कि प्रकरण उनकी संज्ञान में आया है। इस संबंध में जिले के जिम्मेदार व वरिष्ठ पदाकिारियों की बैठक की थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अवगत नियुक्ति के संबंध में अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता मंच के सदस्य की नियुक्ति केवल राजनीतिक नहीं होती है। इसमें भाजपा और कांग्रेस का कोई संबंध नहीं है। जो मार्किंग में ऊपर मेरिट में रहता है, उसको नियुक्ति दी जाती है।
दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

प्रभारी मंत्री भाया ने ने अजमेर के कांजी हाउस में गायों की मृत्यु के मामले पर कहा कि कारणों की जांच करवाई जाएगी। किसी भी स्तर पर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
जाएंगी डेढ़ सौ बसें

प्रभारी मंत्री भाया ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में अजमेर शहर, देहात के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। इसके लिए डेढ़ सौ बसें व 500 छोटे चौपहिया वाहन दिल्ली जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो