scriptpics : महिलाओं ने दिखाया दम- ‘वोट करेंगे हम’ | Patrika News
अजमेर

pics : महिलाओं ने दिखाया दम- ‘वोट करेंगे हम’

3 Photos
5 years ago
1/3

अजमेर. अजमेर संसदीय क्षेत्र में आगामी 29 अप्रेल को होने वाले मतदान के प्रति आमजन में जागरूकता के लिए महिलाओं ने मंगलवार शाम शहर के विभिन्न हिस्सों में मार्च निकालकर मतदान अवश्य करने का संदेश दिया।

2/3

अजमेर. अजमेर संसदीय क्षेत्र में आगामी 29 अप्रेल को होने वाले मतदान के प्रति आमजन में जागरूकता के लिए महिलाओं ने मंगलवार शाम शहर के विभिन्न हिस्सों में मार्च निकालकर मतदान अवश्य करने का संदेश दिया। मार्च सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय से शुरू हुआ। यहां उप वन संरक्षक सुदीप कौर एवं जिला परिषद के सीईओ गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने हरी झंड़ी दिखाकर मार्च को रवाना किया। महिला मार्च केसरगंज, पड़ाव, कवंडसपुरा, मदार गेट से गांधी भवन होते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचा। मार्च का मार्ग में कई जगह विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों, शिक्षक संगठनों,व्यापारिक संघो आदि ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया

3/3

अजमेर. मार्च में नगर निगम कार्यालय में मतदान जागरूकता से जुड़े गीतों पर नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद सभी को मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक प्रीति चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी रजिया सुल्तान, दर्शना शर्मा, वर्तिका शर्मा सहित शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वयं सेवी संगठन एवं अन्य संगठनों से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रही। की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक प्रीति चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी रजिया सुल्तान, दर्शना शर्मा, वर्तिका शर्मा सहित शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वयं सेवी संगठन एवं अन्य संगठनों से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रही।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.