scriptबोले भाजपा के मंत्री जी : जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का ले लिया है संकल्प | minister satish says people is again ready to make bjp government | Patrika News

बोले भाजपा के मंत्री जी : जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का ले लिया है संकल्प

locationअजमेरPublished: Aug 31, 2018 07:28:09 pm

Submitted by:

सोनम

www.patrika.com/ajmer-news

rajasthan bjp

बीजेपी प्रत्याशी

अजमेर. भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगामी माह में राजस्थान के प्रवास पर रहेंगे। वे 18 सितम्बर को नागौर में अजमेर संभागीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें संपूर्ण संभाग से शक्ति केंद्र प्रभारी तथा ऊपर के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता भाग लेने नागौर जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सकारात्मक माहौल बना है, जनता भाजपा की सरकार बनाने के लिए संकल्पित हुई है।
वे श्रीनगर रोड स्थित होटल दाता इन में भाजपा शहर व देहात जिला अजमेर की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विगत दिनों जयपुर में आयोजित प्रधानमंत्री लाभार्थी सम्मेलन, राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के प्रवास एवं गौरव यात्रा से राज्य में सकारात्मक माहौल बना है। उन्होंने सभी मंडलों में नए पुराने सभी कार्यकर्ताओं को सूचीबद्ध कर कार्यकर्ताओं से 72 घंटे 3 दिन तक विस्तारक योजना चलाकर मतदाता संपर्क अभियान, नव मतदाता संपर्क अभियान का आह्वान किया।
बैठक को प्रदेश महामंत्री बीरमदेव सिंह, शहर अध्यक्ष अरविंद यादव, देहात जिला अध्यक्ष प्रो. बी. पी. सारस्वत ने भी संबोधत किया। बैठक का संचालन शहर जिला महामंत्री रमेश सोनी ने किया। बैठक में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, अजमेर जिला संगठन प्रभारी तुलसीराम शर्मा, विधायक भागीरथ चौधरी, सुरेश रावत, शत्रुघ्न गौतम, एडीए अध्यक्ष शिवशंकर हेडा, महापौर धर्मेंद्र गहलोत, पूर्व सांसद रासासिंह रावत, पूर्व विधायक किशनगोपाल कोगटा, जय किशन पारवानी, सतीश बंसल, जिला प्रमुख वन्दना नोगिया, सरिता गैना, पवन जैन, सोमरत्न आर्य, डॉ दीपक भाकर, अनीश मोयल, रश्मि शर्मा, बाबूलाल सिंगारिया आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो