script

.जिला मुख्यालय पर बंद का मिलाजुला असर, मंडी पूर्णतया बंद

locationअजमेरPublished: Dec 08, 2020 11:47:28 pm

Submitted by:

Dilip Dilip Sharma

केन्द्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि से सम्बंधित तीन अध्यादेशों के विरोध में किसानों की ओर से मंगलवार को घोषित भारत बंद का असर जिला मुख्यालय पर मिलाजुला असर रहा। जिले में कई स्थानों पर बंद तो कहीं बाजार खुले दिखाई दिए। हालांकि प्रदेश स्तरीय आह्वान पर जिला मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी पूर्णतया बंद रही। वहीं बाजारों में लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी।

bharat_bandh.jpg

bharat bandh

धौलपुर. केन्द्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि से सम्बंधित तीन अध्यादेशों के विरोध में किसानों की ओर से मंगलवार को घोषित भारत बंद का असर जिला मुख्यालय पर मिलाजुला असर रहा। जिले में कई स्थानों पर बंद तो कहीं बाजार खुले दिखाई दिए। हालांकि प्रदेश स्तरीय आह्वान पर जिला मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी पूर्णतया बंद रही। वहीं बाजारों में लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी।
इस दौरान किसान यूनियन के नेताओं ने वाटर वक्र्स चौराहे पर दोपहर डेढ़ बजे जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने समझाइश कर जाम नहीं लगाने दिया, हालांकि इस दौरान एक दर्जन किसान नेताओं ने खड़े होने का प्रयास किया लेकिन बाद में वे हट गए।
जिला मुख्यालय पर सुबह करीब दस बजे बाजार खुलने लग गए, हालांकि इस दौरान आधी दुकानें स्वैच्छा ही बंद रखी गई। वहीं आधी दुकानें खुली दिखाई दी। किसी भी संगठन ने बाजारों को बंद कराने का प्रयास नहीं किया। इधर, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि अध्यादेश को रद्द करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संदीप कंसाना, जिला प्रवक्ता किशोर कुमार शर्मा, जिला सचिव योगेंद्र कुमार, धीरज, जसवंत, अनिल, मोहित पुरी, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो