script

मनिया में विधायक बोहरा का अभिनंदन

locationअजमेरPublished: Mar 08, 2021 01:07:14 am

Submitted by:

Dilip Dilip Sharma

राज्य सरकार द्वारा बजट प्रस्तुत करने के बाद पहली बार मनिया पहुंचे विधायक रोहित बोहरा का रविवार को पूर्व प्रधान मोनू जादौन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समारोह आयोजित किया गया। मनिया में उनका पुष्प वर्षा एवं बैंड बाजों से स्वागत किया गया।

मनिया में विधायक बोहरा का अभिनंदन

मनिया में विधायक बोहरा का अभिनंदन

मनिया. राज्य सरकार द्वारा बजट प्रस्तुत करने के बाद पहली बार मनिया पहुंचे विधायक रोहित बोहरा का रविवार को पूर्व प्रधान मोनू जादौन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समारोह आयोजित किया गया। मनिया में उनका पुष्प वर्षा एवं बैंड बाजों से स्वागत किया गया। मनिया में पूर्व सरपंच जयप्रकाश बंसल ने अपने निवास पर विधायक बोहरा का माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
मुख्य अथिति विधायक रोहित बोहरा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्ब प्रधान मोनू जादौन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष भावना सिंघल, राजकुमार तोमर, एवं राजाखेड़ा नगरपालिका चैयरमेन वीरेंद्र सिंह रहे। अध्यक्ष्ता सुरेश कुशवाह ने की।
विधायक रोहित बोहरा का 500 फुट लम्बा साफा पहनाकर तथा चांदी का मुकुट एवं 21 किलो की माला से बजट घोषणाओं के लिए ब्लॉक एवं यूथ कांग्रेस एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा अभिनन्दन किया गया। विधायक रोहित बोहरा ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है अभी ट्रेलर, पिक्चर अभी बाकी है। आगे आने वाले 3 सालों में पुरे राजाखेड़ा विधानसभा में शिक्षा और चिकित्सा में विकास की कोई कमी नही आने दी जाएगी।
विधायक बोहरा ने सबसे महत्वपूर्व कालीतिर लिफ्ट परियोजना के बारे में समस्त किसानों को विस्तार रूप से समझाया। कहा कि इससे पूरे विधानसभा के किसानों को लाभ मिलेगा। कहा कि मनिया में महाविद्यालय खुलने से यहां की बालिकाओं को अब अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सरकार एक इंग्लिश मीडियम स्कूल भी इसी सत्र में खोला जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान मोनू जादौन ने कहा कि हमारे बीच ऐसे विधायक जनप्रतिनिधि के रूप में मौजूद है, जो जनता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहते है। बोहरा के प्रयाशों से ही मनिया ग्राम पंचायत को एक ट्रॉमा सेंटर एवं महाविधायल जैसी महत्वपूर्ण सौगातें मिली।
जिलाध्यक्ष साकेत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों के साथ रही है। चैयरमेन वीरेंद्र ने कहा कि जो भी कार्य किए जा रहे हैं, विधानसभा की अलग पहचान बनेगी। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुशवाह ने अतिथियों का आभार जताया। क्षेत्र की 21 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने विधायक का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इनमें विरोधा ग्राम पंचायत से ब्लॉक कांग्रेस मनिया के सचिव शिवा तिवारी, दयेरी सरपंच अशोक कुशवाह, टाडा सरपंच धर्मेंद्र सिंह, बोथपूरा सरपंच भूप सिंह आदि सरपंचों ने विधायक का अभिनंदन किया। संचालन सुरेन्द्र शर्मा ने किया।
इस दौरान राजेश शर्मा, विनतीपुरा सरपंच राजेश सिकरवार, अजीत पुरोहित, श्रीराम लोधा, महामंत्री बाबू खान, धर्मेंद्र दिनकर, ब्लॉक प्रवक्ता संतोष सिंघल, विजय बंसलए, पवन जैन, सचिव जीतेंद्र शर्मा, प्रताप कुशवाह, सरपंच रामनाथ दिनकर, अशोक बंसल, भूरा शर्मा, सरनाम गुर्जर, धांधूराम मंगल, सतीश बंसल, रामनिवाश चौधरी, अजय बंसल, शिवा तिवारी, उत्तम सिंह, सुमन जैन, दाऊजी शर्मा, कुमरसैन, बबलू गुप्ता, महताब गुर्जर, संजय कुमार, दिनेश कुशवाह, दिलीप सिंह, दीवान सिंह, रमाकांत शर्मा, चंद्रमोहन सोनी, सोनू गोयल, नाथूराम, प्रियंका बंसल, राखी बंसल, उमेश बंसल, गिर्राज बंसल, राहुल त्यागी, संजय राजपूत, राजेश गोयल, सुभाष गर्ग, रमेश अवधेश, अर्जुन, राजेश, प्रमोद, रामदास, जगमोहन, रूपेश, मुकेश, सुमित, रामप्रकाश, विजय, रखो, राहुल, कमल, पीयूष, महावीर प्रसाद शर्मा, लाटूर चंद त्यागी एवं हजारों की संख्या में समस्त कार्यकर्ता और सरपंच एवं महिलाएं मौजूद रही।

ट्रेंडिंग वीडियो