scriptबोले गहलोत..मोदी और शाह हैं एक्टर, इनकी फिल्म में नहीं होती सच्चाई | Modi and Shah are actors, films away from truth: Gehlot | Patrika News

बोले गहलोत..मोदी और शाह हैं एक्टर, इनकी फिल्म में नहीं होती सच्चाई

locationअजमेरPublished: Mar 14, 2019 05:15:05 pm

Submitted by:

raktim tiwari

www.patrika.com/rajasthan-news

ashok gehlot critisize bjp

ashok gehlot critisize bjp

अजमेर.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने सेना का उपयोग कभी भी राजनीतिक तौर पर नहीं किया। कांग्रेस शासन में 13 बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई लेकिन कभी भी उसका बखान नहीं किया। मोदी सरकार के समय मात्र दो बार हुई सर्जिकल स्ट्राइक को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जा रहा है। अजमेर में पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने कहा कि राजस्थान में मिशन 25 को लेकर चल रहे हैं। जनता का विश्वास हमारे साथ है। कुशासन का अंत होगा। देश भर में हो रही जुमलेबाजी को कब तक जनता सहन करेगी। गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार सबको साथ लेकर चलती तो देश का नक्शा अलग होता।
सिर्फ मोदी व शाह ही राष्ट्रवादी!
गहलोत ने कहा कि धर्म व राष्ट्रवाद के नाम पर राजनीति की जा रही है। जैसे मोदी व शाह ही राष्ट्रवादी हैं। इन्हें तो फिल्मी एक्टर होना चाहिए। खूब एक्टिंग करते हैं प्यार-मोहब्बत की बातें करते हैं लोग खुश होते हैं। लेकिन फिल्मों में सच्चाई नहीं होती। गहलोत ने कहा कि वे मोदी को प्रधानमंत्री के रूप मे कामयाब नहीं मानते।
कभी नहीं किया बखान

गहलोत ने कहा कि इंदिरा गांधी ने दुश्मन देश पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए, बांग्लादेश बनाया, खालिस्तान नहीं बनने दिया। लेकिन कभी बखान नहीं किया। गहलोत ने कहा कि सोशल मीडिया में भाजपा की पांच हजार लोगों की भीड़ दुष्प्रचार का काम करने में जुटी है। सरदार पटेल ने आरएसएस पर बैन लगाया कि राजनीति में भाग नहीं लेंगे केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे लेकिन पटेल की विरासत भी चुरा ली गई।
देश का मीडिया दबाव में

गहलोत ने कहा कि देश का प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया दबाव में है कि कहीं इडी, सीबीआई, आयकर का छापा नहीं पड़ जाए। मीडिया सही बात बता नहीं पा रहा। मीडिया मुल्क के लोगों को गुमराह करता है। एक चैनल के एंकर का हवाना देते हुए गहलोत ने कहा कि आम जनता को दो महीने तक टीवी देखना बंद करना चाहिए। गहलोत ने कहा कि देश के हालात को समझना पड़ेगा। कांग्रेसजन की जिम्मेदारी है कि जनता को कन्वींस करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो