scriptजम कर भिगो रहा विदा लेता मानसून | Monsoon takes off freezing soaked | Patrika News

जम कर भिगो रहा विदा लेता मानसून

locationअजमेरPublished: Sep 28, 2021 01:49:13 am

Submitted by:

Dilip

– धौलपुर में सोमवार को दिनभर चला बारिश का दौर,बारिश के साथ चली तेज हवा
धौलपुर में जाते मानसून की मेहर जमकर बरस रही है। सोमवार को भी धौलपुर में दिनभर बारिश का दौर चला। कभी तेज तो कभी धीरे, बारिश की बूंदें जिले को भिगोती रहीं।

जम कर भिगो रहा विदा लेता मानसून

जम कर भिगो रहा विदा लेता मानसून

धौलपुर. धौलपुर में जाते मानसून की मेहर जमकर बरस रही है। सोमवार को भी धौलपुर में दिनभर बारिश का दौर चला। कभी तेज तो कभी धीरे, बारिश की बूंदें जिले को भिगोती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार एक अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी राजस्थान में मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिन तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमाान है।
‘गुलाबÓ का भी असर

उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के तट से रविवार शाम टकराए बंगाल की खाड़ी के गुलाब चक्रवाती तूफान ने भी मौसम बदलने में भूमिका निभाई है। धौलपुर में भी दिनभर घने बादल छाए रहे। सुबह करीब १०-१५ मिनट हल्की बारिश हुई। इसके बाद मौसम उमस भरा हो गया। दोपहर 3 बजे मौसम ने फिर से करवट ली। घने बादल झूम कर बरसने लगे। करीब आधा घंटा तेज हवा के साथ बारिश ने धौलपुर को तर-ब-तर कर दिया।
निचले इलाकों में भरा पानी

शहर में बारिश के कारण जगन चौराहा, हरदेव नगर तिराहा, कचहरी आदि स्थानों पर पानी भर गया। बारिश के कारण बाजार आए लोग भीगने से बचने के लिए यहां-वहां भागते दिखे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो