scriptआग की लपटों घिरी मासूम को मां ने बचाया | Mother saved the flames of innocent baby | Patrika News

आग की लपटों घिरी मासूम को मां ने बचाया

locationअजमेरPublished: May 19, 2019 03:06:47 pm

Submitted by:

manish Singh

शीशाखान पीर रोड क्षेत्र में हादसा :सिलेंडर में रिसाव से लगी आग में मां और उसका बेटी झुलस गई

Mother saved the flames of innocent baby

आग की लपटों घिरी मासूम को मां ने बचाया

अजमेर. क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में रिसाव से लगी आग में मां और उसका बेटी झुलस गई। दोनों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के बर्न युनिट में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
जानकारी अनुसार बिहार हाल शीशा खान पीर रोड निवासी लाड़ली रविवार दोपहर घर में खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान वह बाहर चली गई तभी सिलेंडर से गैस रिसाव से आग लग गई। पास ही उसकी एक साल की बेटी खेल रही थी। बेटी निम्मित के रोने की आवाज आई तो वह भीतर आई। देखा निम्मित आग की लपटों में घिरी हुई थी। लाड़ली ने बिना कुछ देर किए आग की लपटों में घिरी निम्मित को निकालने दाखिल हो गई। वह उसे उठाकर बाहर ले आई। इसमें लाडली के हाथ पैर झुलस गए। इधर आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने आग बुझाने के बाद घायल एक वर्षीय निम्मित और लाडली को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मां-बेटी की हालत खतरे से बाहर बताई है। क्लॉक टावर थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
बेटी को बचाते झुलसी मां
तंजीर ने बताया कि लाडली बेटी को बचाने के चक्कर में झुलस गई। वह खाना बनाने के दौरान कमरे से बाहर चली गई थी। बच्ची की रोने की आवाज आई तो वह बाहर आई तो कपड़े में आग लगी हुई थी। उसने तुरन्त बेटी के कपड़े में लगी आग को बुझाते हुए बाहर निकाला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो