यूं चलेंगे कार्यक्रम (चांद के अनुसार)
- 29 जिलहिज : गरीब नवाज गेस्ट हाउस से लंगरखाना गली तक शाम 5 बजे चौकी का जुलूस निकाला जाएगा। लंगरखाना में मर्सियाख्वानी के बाद चौकी का जुलूस दरगाह शरीफ में लाया जाएगा।
- चांद रात से 7 मोहर्रम : रात्रि 9.30 से 1 बजे तक छतरी गेट पर मर्सियाख्वानी और बयान-ए-शहादत
- 4 मोहर्रम : हजरत बाबा फरीद गंज शकर का चिल्ला सुबह 4.30 बजे खोला जाएगा। यह तीन दिन खुला रहेगा।
- 5 मोहर्रम : शाम 5 बजे बाद छतरी गेट से अलम का जुलूस रवाना होकर पहुंचेगा इमाम बाड़ा।
- 7 मोहर्रम : शाम 5 बजे से ताजिया शरीफ पर पेश की जाएगी मेहंदी
- 8 मोहर्रम : दोपहर 3 बजे ताजिया शरीफ को लाया जाएगा निजाम गेट तक। सुबह 4 बजे पहुंचेगा छतरी गेट तक।
- 9 मोहर्रम : सुबह 10 बजे ताजिया शरीफ की सवारी पहुंचेगी इमामबाड़ा।
- 10 मोहर्रम : रात्रि 10 बजे ताजिया शरीफ की सवारी इमामबाड़ा से सोलहखंभा गेट पहुंचेगी। छतरी गेट से जनाजा शरीफ की सवारी शर्की गेट होते हुए मुतवल्ली की हवेली पहुंचेगी।सुबह 5 बजे झालरे में सैराब किया जाएगा ताजिया शरीफ को।
- 11 मोहर्रम : रात्रि 10 से छतरी गेट पर होगा सलातो सलाम का आयोजन
-12 मोहर्रम : रात्रि 9.30 बजे छतरी गेट पर होगा बयान-ए-शहादत
अकबर बने मोहर्रम कन्वीनर
अन्दरकोट पंचायत ने मोहर्रम से जुड़े रसूमात और कार्यक्रमों को लेकर एस.एम. अकबर को कन्वीनर नियुक्त किया है। कार्यवाहक अध्यक्ष मुख्तार बख्श और सचिव निसार मोहम्मद की सदारत में बैठक हुई। इसमें मोहर्रम से जुड़े कार्यक्रमों पर चर्चा की हई। कन्वीनर अकबर के साथ कमेटी में जाहिद खान, गुलाम सादिक, कयूम खान, आज़म खान, वज़ीर मोहम्मद, सईद खान, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद हुसैन को शामिल किया गया।