साइकलोथॉन आज सुबह
अजमेर. आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार तथा पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ के संयुक्त तत्वावधान में गेल इण्डिया द्वारा संरक्षण क्षमता महोत्सव 2022 के अन्तर्गत साइकलोथॉन का आयोजन रविवार प्रातः 6.30 बजे से होगा। यह साइकलोथॉन एडीएसए स्टेडियम डीआरएम ऑफिस से आरम्भ होगा। इसमें साइकिल चलाने के लिए समस्त नागरिकों का आह्वान किया गया है।

राजकीय संग्राहलय में प्रवेश निःशुल्क
विश्व विरासत दिवस
अजमेर. विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को ऎतिहासिक धरोहर एवं भारतीय सभ्यता से रूबरू होने के लिए राजकीय संग्रहालय अजमेर में देशी-विदेशी पर्यटकों व आमजन के भ्रमण के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। साथ ही इस अवसर पर पर्यटकों का स्वागत भी किया जाएगा। यह जानकारी राजकीय संग्रहालय की संग्रहाध्यक्ष रूमा आजम ने दी।