scriptMunicipal Election: मैदान में डटे बागी, छुड़ा रहे कांग्रेस और भाजपा के पसीने | Municipal Election: Revolters create problem for BJP and Congress | Patrika News

Municipal Election: मैदान में डटे बागी, छुड़ा रहे कांग्रेस और भाजपा के पसीने

locationअजमेरPublished: Jan 19, 2021 09:43:52 am

Submitted by:

raktim tiwari

रूठे कार्यकर्ताओं के नाम वापस नहीं लेने और चुनाव मैदान में डटे रहने पर पार्टी कार्रवाई कर सकती है। इसके तहत संबंधित कार्यकर्ता को निष्कासित किया जा सकता है।

revolters in election

revolters in election

अजमेर. नगर निगम चुनाव में टिकट कटने के बाद बतौर बागी ताल ठोकने वाले कार्यकर्ताओं को मनाने के प्रयास जारी हैं। भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश और स्थानीय नेताओं ने बागियों ने सम्पर्क साधा है। अलबत्ता वे कितने कामयाब होंगे इसकी तस्वीर बुधवार को नाम वापसी के बाद साफ होगी।
कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के समक्ष बागियों ने बतौर निर्दलीय ताल ठोकी है। इमें अधिकांशत: वे कार्यकर्ता शामिल हैं, जिनके टिकट कटे हैं। बागियों की मजबूत दावेदारी से पार्टी की चिंता बढ़ी हुई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष और संभाग प्रभारी हरिमोहन शर्मा, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, डॉ.राजकुमार जयपाल, हेमंत भाटी और महेंद्र सिंह रलावता बागियों को मनाने में जुटे हैं। हालांकि कई वार्ड में कार्यकर्ताओं के बगावती तेवर कायम हैं। इसी तरह भाजपा में विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा और अन्य नेता रूठों को मनाने में जुटे हैं।
इनसे संपर्क में नेता
टिकट नहीं मिलने से खफा कई कार्यकर्ताओं ने टिकट कटने पर निर्दलीय पर्चे भरे हैं। कांग्रेस से शैलेंद्र अग्रवाल, साबिर खान, मनोज बैरवा, संदीप धाबाई, रमेश शोभराजानी, मयंक गुप्ता, चंद्रप्रकाश बोहरा, नरेश सारवान तथा भाजपा से विमल पारलेचा, कुंदन सिंह और अन्य कार्यकर्ता शामिल है। नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के प्रयास जारी हैं।
वरना निष्कासन की तलवार
रूठे कार्यकर्ताओं के नाम वापस नहीं लेने और चुनाव मैदान में डटे रहने पर पार्टी कार्रवाई कर सकती है। इसके तहत संबंधित कार्यकर्ता को निष्कासित किया जा सकता है। भाजपा और कांग्रेस में कार्यकर्ता रहे कई कार्यकर्ताओं में टिकट कटने से नाराजगी कायम है।
नहीं आए कांग्रेस प्रभारी, दबा ही रह गया नाराजगी का गुबार….

रक्तिम तिवारी/अजमेर. नामांकन से सिंबल बांटने और कई वार्ड खाली छोडऩे वाली कांग्रेस ने सोमवार को रस्मी औपचारिकता दिखाई। संभाग प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा का दौरा स्थगित होने से कांग्रेसी गुबार नहीं निकाल सके। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रत्याशियों को चुनाव से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दीं। इस दौरान पूर्व विधायक और अन्य कार्यकर्ता नदारद रहे।
नगर निगम के 80 वार्ड पर नामांकन हो चुके हैं। कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के समक्ष कई वार्ड में बागियों ने बतैर निर्दलीय ताल ठोकी है। इमें अधिकांशत: वे कार्यकर्ता शामिल हैं, जिनके टिकट कटे हैं। सोमवार को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की लक्ष्मी नैन समारोह स्थल में बैठक रखी गई। इस दौरान पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, वैभव जैन और अन्य मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो