scriptभाजपा नेता कटारिया बोले : कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क,चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा-केकड़ी को बनाएंगे स्मार्ट सिटी | Municipality elections in Kekri and Sarwar | Patrika News

भाजपा नेता कटारिया बोले : कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क,चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा-केकड़ी को बनाएंगे स्मार्ट सिटी

locationअजमेरPublished: Jan 23, 2021 01:05:40 am

Submitted by:

suresh bharti

केकड़ी व सरवाड़ नगर पालिका चुनाव में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर,चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा की दोनों जगह कांग्रेस का बोर्ड बनाने की कोशिश,पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार से उबरना चाहती है कांग्रेस

भाजपा नेता कटारिया बोले : कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क,चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा-केकड़ी को बनाएंगे स्मार्ट सिटी

भाजपा नेता कटारिया बोले : कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क,चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा-केकड़ी को बनाएंगे स्मार्ट सिटी

अजमेर/केकड़ी/सरवाड़. नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। केकड़ी में भाजपा का प्रयास है कि फिर से यहां बोर्ड बने। दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक और चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा की कोशिश है कि कांग्रेस को बहुमत मिले। इसी को लेकर रघु शर्मा केकड़ी व सरवाड़ क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। केकड़ी व सावर पंचजायत समिति में भाजपा का प्रधान बनने पर कांग्रेस की किरकिरी हो गई थी। इसे चिकित्सा मंत्री की प्रतिष्ठा से भी जोड़ा गया। अब मतदान की तारीख नजदीक आते ही दोनों ही दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
कांग्रेस ने नहीं निभाए वादे

राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने शुक्रवार को केकड़ी में कहा कि राज्य सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। सरकार ने चुनावों के समय जनता से कई वादे किए, लेकिन वह एक भी वादे पर खरा नहीं उतरी। कटारिया ने केकड़ी और सरवाड़ में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि इस सरकार के पास प्रदेश के विकास की कोई दिशा और दृष्टि नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव बढ़ा है।
सम्मेलन में यह उपस्थित रहे पार्टी नेता

इस दौरान पालिका चुनाव के प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सरवाड़ में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, प्रभारी सत्यनारायण चौधरी, राजेंद्र विनायका, पूर्व देहात जिला महामंत्री राधेश्याम पोरवाल, मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची आदि ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री कुशल सोनी ने किया। केकड़ी में देहात जिलाध्यक्ष भूतड़ा, चुनाव संयोजक अनिल मित्तल, सह संयोजक सत्यनारायण चौधरी, राजेन्द्र विनायका, मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, जिला महामंत्री रायचन्द बागड़ी, पूर्व विधायक गोपाल धोबी, पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह शक्तावत आदि ने भी संबोधित किया। टांकावास सरपंच विजय प्रताप सिंह शक्तावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कटारिया को तलवार भेंट की। संचालन मण्डल महामंत्री रामबाबू सागरिया ने किया।
रैली के रूप में पहुंचे

सरवाड़ में चुनाव संयोजक दुर्गालाल माली व सह संयोजक चैनसिंह पगारिया आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन में जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय कुमार लढ़ा, हरिमोहन शर्मा, शिवप्रकाश आचार्य, भगवान मूंदड़ा, बंटी टॉक, शैलेंद्र जैन, ओमप्रकाश सोनी आदि मौजूद रहे। कटारिया के सरवाड़ पहुंचने पर कोटा रोड स्थित पेट्रोल पंप से भाजयुमो कार्यकर्ता मोटरसाइकिल रैली के साथ उन्हें आदिनाथ भवन तक लेकर आए। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए आदिनाथ भवन पहुंची।
कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुटता दिखाएं

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने सरवाड़ में विभिन्न वार्डों में कांग्रेस के चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ किया। साथ में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी विकास के मुदद्े को लेकर ही जनता के बीच जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह समय एकजुटता के साथ पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी शक्ति लगाने का है।
केकड़ी में उन्होंने कहा कि पालिका चुनाव में कांगे्रस का बोर्ड बनने पर केकड़ी को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। केकड़ी में हर वो सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जो बड़े शहरों में उपलब्ध होती है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस शासन में केकड़ी में सडक़, बिजली, पानी, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में विकास के काम हुए। वे इस गति को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए कड़ी से कड़ी जोडऩी होगी। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हाजी मौलाना अब्दुल शकूर ने भी संबोधित किया। शर्मा ने वार्डों में मतदाताओं से पार्टी के लिए समर्थन मांगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो