scriptपुष्कर में नेशनल सैंड आर्ट पार्क का उद्घाटन | National Sand Art Park inaugurated in Pushkar | Patrika News

पुष्कर में नेशनल सैंड आर्ट पार्क का उद्घाटन

locationअजमेरPublished: Aug 09, 2022 02:03:04 am

Submitted by:

CP

सेंड आर्टिस्ट अजय रावत ने किया स्वागत

पुष्कर में नेशनल सैंड आर्ट पार्क का उद्घाटन

पुष्कर में नेशनल सैंड आर्ट पार्क का उद्घाटन

पुष्कर. कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ,आरटीडी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ व सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने सोमवार को पुष्कर में धोरों में बने नेशनल सैंड आर्ट पार्क का उद्घाटन किया। सेंड आर्टिस्ट अजय रावत ने सभी का स्वागत करते हुए रेत की कला के बारे में बताया।
पुष्कर में माधवेश्वर महादेव का किया सहस्राभिषेक, उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

देवस्थान विभाग ने भामाशाह की मदद से किया आयोजन : कांग्रेस के मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद

पुष्कर. देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेश के विभिन्न शिवालयों में जलधारा का आयोजन किया जा रहा है। इसी शृंखला में सावन मास के अंतिम सोमवार प्रेम प्रकाश आश्रम में भामाशाह के सहयोग से माधवेश्वर महादेव मंदिर में जलधारा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर सहस्राभिषेक की शुरुआत की। पुरोहितों ने करीब ढाई घंटे तक वेद मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक करवाया।
आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत सहित सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुढ़ा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, जलदाय मंत्री मदन लाल जाटव, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, विधायक सुरेश रावत, जोगिंदर अवाना, बलवान यादव सहित सरकार के विभिन्न बोर्डों के अध्यक्ष, संगठन के प्रदेश पदाधिकारी के साथ-साथ अजमेर से डॉ.श्रीगोपाल बाहेती, रामनरायण गुर्जर, अजमेर नगर निगम के पार्षद सर्वेश पारीक, नौरत गुर्जर, पुष्कर से दामोदर शर्मा, पार्षद टीकम शर्मा, ओमप्रकाश डोलिया, जगदीश कुर्डिया, नांद सरपंच विष्णु सिंह राठौड़, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं व आम श्रद्धालुओं ने आयोजन में उपस्थित होकर जलाभिषेक किया।
भजन संध्या निरस्त

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन के तहत रात्रि को सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन तय था। पार्टी भी मौके पर आ गई थी लेकिन खाटू श्याम मंदिर में हादसा होने के शोक के बाद रात्रि को होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। खाटू श्याम मंदिर में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
चुनावी शक्ति परीक्षण!

सावन मास के सोमवार को भोलेनाथ के आयोजित जलधारा का कार्यक्रम हालांकि देवस्थान विभाग की ओर से आयोजित करना रिकॉर्ड पर था लेकिन पर्दे के पीछे इस आयोजन में आगामी विधानसभा चुनाव में पुष्कर सीट से कांग्रेस की ओर से आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ का चुनावी शक्ति परीक्षण ही कहा जा सकता है। आयोजन स्थल पर प्रदेश मंत्रियों सरकार के नुमाइंदों विभिन्न बोर्डों के अध्यक्षों जिला पदाधिकारियों, कांग्रेसियों की पूरे दिन सक्रियता रही। खास बात यह है कि आयोजन के मुख्य अतिथि राठौड़ बीच-बीच में समय निकालकर कार्यक्रम में भाग लेने आए मंत्रियों एवं पदाधिकारियों से 2 मिनट मिलकर पुनः पूजा में जाकर बैठते देखे गए। इस आयोजन में सबसे खास बात यह देखने को यह मिली कि पुष्कर की पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम अख्तर गुट के माने जाने वाले अधिकांश कांग्रेसी राठौड़ के साथ खड़े नजर आए। हालांकि अख्तर इस कार्यक्रम में अनुपस्थित रहीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो