scriptNavratra 2021: दुर्गाष्टमी पर घरों-मंदिरों में शुरु हुआ कन्या पूजन | Navratra 2021: Peoples worship Goddesses Ambey and Girls | Patrika News

Navratra 2021: दुर्गाष्टमी पर घरों-मंदिरों में शुरु हुआ कन्या पूजन

locationअजमेरPublished: Oct 13, 2021 10:02:32 am

Submitted by:

raktim tiwari

कन्याओं के पैर धोकर-तिलक कर पूजा की जा रही है। साथ ही पूड़ी, काले चने की सब्जी, सूजी का हलवा, फल और अन्य भोजन कराकर श्रद्धानुसार उपहार दिए जा रहे हैं।

kanya pujan in navratra

kanya pujan in navratra

अजमेर. शारदीय नवरात्र के तहत बुधवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना जारी है। मंदिरों और घरों-संस्थाओं में मैया की पूजा-अर्चना के साथ कन्याओं का पूजन किया जा रहा है।

अष्टमी पर घरों और मंदिरों में अम्बे मैया के पूजन का दौर जारी है। लोगों ने कन्याओं को आमंत्रित किया है। कन्याओं के पैर धोकर-तिलक कर पूजा की जा रही है। साथ ही पूड़ी, काले चने की सब्जी, सूजी का हलवा, फल और अन्य भोजन कराकर श्रद्धानुसार उपहार दिए जा रहे हैं। केसरगंज, रामगंज सहित कई इलाकों में भण्डारे का आयोजन भी रखा गया है। प्रताप नगर नव कन्या मंडल, पूर्व मुखी बालाजी मंदिर में भी कन्या पूजन का दौर जारी है।
मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
प्राचीन चामुंडा मंदिर, मेहन्दीपुर बालाजी, नौसर घाटी स्थित नौसर माता, , मेहन्दी खोला माता मंदिर, बजरंगढ़ स्थित अम्बे माता सहित कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। लोग ने माता को लाल चुनरी, श्रीफल, सोलह श्रंगार की सामग्री, फल, माला और अन्य सामग्री चढ़ाकर घर-परिवार में खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
एक ही गाइड से पूछे सवाल, हाई लेवल कमेटी जुटी जांच में

अजमेर. सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2020 के तहत राजनीति विज्ञान विषय के पेपर में एक ही गाइड से 200 सवाल पूछने की शिकायत की जांच शुरू हो गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की उच्च स्तरीय समिति 10 दिन में जांच कर प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेगी।
आयोग ने 22 सितम्बर से 9 अक्टूबर तक सहायक आचार्य के 918 पदों के लिए परीक्षा कराई। इनमें सामान्य ज्ञान और ऐच्छिक विषय शामिल थे। बीती 29 सितंबर को दो पारियों में राजनीति विज्ञान विषय के पेपर हुए। आयोग को पेपर में 200 से अधिक प्रश्न एक ही गाइड से देने की शिकायत मिली। मालूम हो कि परीक्षा में दोनों पारियों में 5 हजार 126 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो