scriptNavratra 2021: दुर्गानवमी पर घरों और मंदिरों में गूंज रहे जयकार | Navratra 2021: Peoples worship Goddesses Ambey in houses and temples | Patrika News

Navratra 2021: दुर्गानवमी पर घरों और मंदिरों में गूंज रहे जयकार

locationअजमेरPublished: Oct 14, 2021 09:20:19 am

Submitted by:

raktim tiwari

नवमी पर लोगों ने विधि विधान से घरों और मंदिरों में पूजन किया जा रहा है। कई जगह कन्याओं को आमंत्रित किया गया है।

ambey mata pujan on navmi

ambey mata pujan on navmi

अजमेर. शारदीय नवरात्र में गुरुवार को दुर्गानवमी मनाई जा रही है। शहर के विभिन्न मंदिरों और घरों-संस्थाओं में मैया की पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं का पूजन किया जा रहा है।

भंडारा और अन्य कार्यक्रम
नवमी पर लोगों ने विधि विधान से घरों और मंदिरों में पूजन किया जा रहा है। कई जगह कन्याओं को आमंत्रित किया गया है। भंडारे में पूड़ी, काले चने की सब्जी, सूजी का हलवा, फल और अन्य भोजन बनाया गया है। बजरंगढ़ स्थित अम्बे माता मंदिर सहित शहर के कई मंदिरों-घरों में कन्या पूजन, भंडारा और अन्य कार्यक्रम रखे गए हैं।
मंदिरों में कर रहे दर्शन
प्राचीन चामुंडा मंदिर, मेहन्दीपुर बालाजी, मेहन्दी खोला माता मंदिर, बजरंगढ़ स्थित अम्बे माता मंदिर, नौसर घाटी स्थित नौसर माता और अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। मंदिर शंख और घडिय़ाल से गूंज रहे हैं। लोग माता को लाल चुनरी, श्रीफल, सोलह श्रंगार और अन्य सामग्री चढ़ाकर घर-परिवार में खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो