scriptNavratra: जुटे अष्टमी पूजन में, कराएंगे कन्याओं को भोजन | Navratra: Peoples worship Devi Maha Gauri | Patrika News

Navratra: जुटे अष्टमी पूजन में, कराएंगे कन्याओं को भोजन

locationअजमेरPublished: Apr 20, 2021 08:50:37 am

Submitted by:

raktim tiwari

अष्टमी पर यही माहौल दिख रहा है। लोग घरों में बैठकर हनुमान चालीसा, दुर्गासप्तशती, रामचरित मानस का पाठ करने में जुटे हैं।

navratara pujan in ajmer

navratara pujan in ajmer

अजमेर.

चैत्र नवरात्र जारी हैं। मंगलवार को अष्टमी मनाई जा रही है। घरों में पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं का पूजन होगा। हालांकि राज्य में कफ्र्यू के चलते मंदिरों में भीड़ नहीं जुटेगी।

चैत्र नवरात्र में विभिन्न मंदिरों और घरों में मैया की पूजा-अर्चना के दौर जारी हैं। इसके तहत अष्टमी का पूजन किया जा रहा है। मंदिरो में जगदम्बा, भैरूं, कुमारी पूजन, त्रिकाल, भोग आरती होगी। लोग घरों में ही कन्याओं के पैर धोकर-तिलक कर पूजा करेंगे। लोग घरों में यज्ञ और हवन करने में जुटे हैं।
मंदिरों में आरती और पूजन
प्राचीन चामुंडा मंदिर, मेहन्दीपुर बालाजी, मेहन्दी खोला माता मंदिर, बजरंगढ़ स्थित अम्बे माता मंदिर और अन्य मंदिरों में इन दिनों सुबह-शाम आरती हो रही है। दो दिन वीकेंड लॉकडाउन और सोमवार से कफ्र्यू लागू होने से श्रद्धालु नहीं दिखे। अष्टमी पर यही माहौल दिख रहा है। लोग घरों में बैठकर हनुमान चालीसा, दुर्गासप्तशती, रामचरित मानस का पाठ करने में जुटे हैं।
शोभायात्रा निकलनी मुश्किल
बुधवार रामनवमी भी मनाई जाएगी। कफ्र्यू के कारण शहर में इस बार भगवान राम की शोभायात्रा नहीं निकालनी मुश्किल है। लोगों को सड़कों पर काली माता के अखाड़ों के करतब नहीं दिखेंगे। मालूम हो कि पिछले साल भी लॉकडाउन के चलते शोभायात्रा नहीं निकाली गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो