scriptअरे ये क्या किया एनसीसी ने, कैंप के लिए लोगों से लिया हजारों लोगों से पंगा | Ncc adopt satdium in ajmer peoples angry against prohibition | Patrika News

अरे ये क्या किया एनसीसी ने, कैंप के लिए लोगों से लिया हजारों लोगों से पंगा

locationअजमेरPublished: Sep 17, 2017 12:34:38 pm

Submitted by:

raktim tiwari

उन्होंने कैंप के लिए स्टेडियम में घुसने पर लगाई गई पाबंदी का पुरजोर विरोध किया।

ncc camp in ajmer stadium
चंदवरदायी नगर स्थित खेल मैदान में दस दिन तक खिलाडि़यों और सुबह व शाम की सैर करने वालों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। वजह यह है कि खेल स्टेडियम के क्रिकेट मैदान में एनसीसी का शिविर लगाया गया है। शनिवार सुबह मैदान में आने वाले सैकड़ों लोगों को लौटना पड़ा। रविवार को कई लोग जबरन स्टेडियम में घुस गए। उन्होंने कैंप के लिए स्टेडियम में घुसने पर लगाई गई पाबंदी का पुरजोर विरोध किया।
चंदवरदायी नगर खेल मैदान में हॉकी एस्ट्रो टर्फ , बॉलीबॉल, बॉस्केटबॉल के कोर्ट बने हुए हैं। यहां रोजाना सैकड़ों स्थानीय खिलाड़ी प्रेक्टिस करने आते हैं। इसके अलावा मैदान के ट्रेक पर सुबह शाम सैर करने और जॉगिंग करने वालों की भी भीड़ लगी रहती है। अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से इस मैदान का एक हिस्सा एनसीसी के शिविर के लिए दिया गया है। यह शिविर २४ सितंबर तक चलेगा।
एनसीसी प्रशासन ने बंद किए दरवाजे

एनसीसी शिविर १५ सितम्बर से लगाया गया है। शिविर मैदान के महज एक हिस्से में है इसके बावजूद एनसीसी प्रशासन ने स्टेडियम का मुख्य प्रवेश द्वार आम लोगों के लिए बंद कर दिया है। शनिवार को सुबह की सैर करने और खिलाडि़यों को प्रवेश-द्वार पर ही रोक दिया गया। विरोध के बावजूद उन्हें मैदान में प्रवेश नहीं करने दिया गया लिहाजा उन्हें लौटना पड़ा। इससे लोगों में नाराजगी पढ़ गई।
प्रभारी से मिलकर जताया विरोध

सुबह की सैर करने और खेलने आने वाले युवाओं ने खेल मैदान में प्रवेश पाबंदी की मुखालफत की है। शक्तिसिंह चौहान सहित अनेक खिलाड़ी और सैर करने वालों ने एनसीसी प्रभारी अशोक तिवाड़ी से मुलाकात कर विरोध प्रकट किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा। शक्तिसिंह ने बताया कि एनसीसी शिविर क्रिकेट मैदान में लगाया गया है जबकि स्टेडियम में खेलने के लिए अन्य कोर्ट भी बने हुए हैं। वहां जाने के लिए पाबंदी लगाना उचित नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो