scriptअब भाजपा ने उतारे राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक | Now BJP has launched National Health Volunteer | Patrika News

अब भाजपा ने उतारे राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक

locationअजमेरPublished: Aug 29, 2021 02:22:19 am

Submitted by:

CP

कोरोना से बचाव के लिए भाजपा के प्रशिक्षित कार्यकर्ता करेंगे मदद

अब भाजपा ने उतारे राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक

अब भाजपा ने उतारे राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक

अजमेर. भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान की कार्यशाला का आयोजन स्वामी कॉम्पलेक्स के सभागार में किया गया। इसमें भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाडा ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में यह एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान की शुरुआत की गई है। इसमें आने वाली संभावित कोरोना महामारी की तीसरी लहर से लडऩे के लिए मंडल व बूथ लेवल तक स्वयं सेवकों की टीम गठित की गई है।
कार्यशाला में डॉ. कुमकुम सिंह ने कोविड.19 से बचाव व वैक्सीनेशन की उपयोगिता के बारे में बताया। अभियान के संयोजक डॉ. अशोक शर्मा एवं डॉ स्वतंत्र शर्मा ने महामारी में योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि कोरोना को नियंत्रित करने में यह स्वयंसेवकों की कार्यशाला अहम भूमिका निभाएगी। भारतीय जनता पार्टी व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा देश में 2 लाख राजस्व गांवों में 4 लाख स्वास्थ्य स्वयं सेवकों को अभियान से जोड़ा जा रहा है। इनमें प्रत्येक गांव व शहर के बूथ लेवल तक 3 स्वास्थ्य सेवक होंगे। कार्यशाला में कंवल प्रकाश किशनानी ने केंद्र की योजनाएं बताई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो