scriptसावर में भाजपा की आशा बागड़ी के हाथ बागडोर | Out of 15 wards, 8 BJP members and 7 Congress members were elected. | Patrika News
अजमेर

सावर में भाजपा की आशा बागड़ी के हाथ बागडोर

पंचायतीराज चुनाव : पंचायत समिति में निर्विरोध बनी प्रधान, पंचायत समिति चुनाव में कुल 15 वार्ड में से भाजपा के 8 और कांग्रेस के 7 सदस्यों का हुआ था निर्वाचन, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित प्रधान सीट पर कांग्रेस के पास नहीं था अपना दावेदार

अजमेरDec 11, 2020 / 03:28 am

dinesh sharma

सावर में भाजपा की आशा बागड़ी के हाथ बागडोर

सावर में भाजपा की आशा बागड़ी के हाथ बागडोर

सावर ( अजमेर ) .

नवगठित सावर पंचायत समिति की बागडोर पहली प्रधान बनी आशा बागड़ी के हाथ आई है। उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ है। पंचायत समिति में कांग्रेस के पास इस आरक्षित वर्ग का अपना कोई दावेदार नहीं होने से ऐसे हालात बने। दूसरी ओर भाजपा के विजयी 8 सदस्यों में से इस आरक्षित वर्ग की 3 महिलाएं चुनाव जीत कर आईं। इनमें से पार्टी ने आशा बागड़ी पर भरोसा जताया।
नवीन पंचायत समिति सावर में प्रधान के चुनाव में भाजपा की आशा बागड़ी निर्विरोध प्रधान पद पर निर्वाचित हुई। कांग्रेस के पास प्रधान पद के लिए अनुसूचित जाति की कोई महिला दावेदार नहीं थी। ऐसे में प्रधान पद के लिए एकमात्र नामांकन भाजपा की दावेदार की ओर से भरा गया।
पंचायत समिति सावर में कुल 15 वार्डों में भाजपा के 8 और कांग्रेस के 7 प्रत्याशी जीते। इनमें से कांग्रेस की एक भी अनूसूचित जाति की महिला चुनाव नहीं जीत सकी। भाजपा की 3 अनुसूचित जाति की महिलाएं जीती। पंचायत समिति में प्रधान पद अनूसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं सावर तहसीलदार शिवन्या गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को प्रधान चुनाव को लेकर एकमात्र भाजपा की पंचायत समिति सदस्य आशा बागड़ी ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन की जांच के बाद नामांकन सहीं पाए जाने पर बागड़ी को निर्विरोध प्रधान घोषित कर दिया।
भारी पुलिस जाप्ता रहा तैनात

पंचायत समिति सावर में हुए प्रधान के चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था के लिए भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। सावर थाना प्रभारी नियाज मोहम्मद व अन्य पुलिस थानों से आए पुलिस अधिकारी व आरएसी के जवान व पुलिस के सिपाहियों ने चुनाव के दौरान मौके पर जमा भीड़ को काबू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रधान के चुनाव के दौरान अधिकतर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता मौके पर जमे हुए थे। चुनाव के दौरान शांत बनी रही।
आशा बोलीं- बिना भेदभाव होगा विकास

नवनिर्वाचित प्रधान बागड़ी ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र में विकास के कार्य कराए जाएंगे। विकास कराना एवं जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।
यह कार्यकर्ताओं व पार्टी की जीत हैं। उल्लेखनीय है कि उनके पिता रायचन्द बागड़ी भाजपा में अजमेर जिला देहात में जिला महामंत्री पद पर आसीन हैं। आशा बागड़ी (29) ने स्नातक तक पढ़ाई की है। वे 29 वर्ष की हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो