शास्त्री नगर में दिनदहाड़े फायरिंग से फैली दहशत
-दोनों पक्षों के विवाद का मामला, मौके पर पहुंची पुलिस, पांच गिरफ्तार
शहर में अपराधियों का दुस्साहस बुलंदियों पर है। यहां निहालगंज थाना इलाके के शास्त्री नगर सेक्टर-२ में रविवार दोपहर दो पक्षों में चल रहे विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करते हुए पांच जनों को शंातिभंग के आरोप में पकड़ा है।

धौलपुर. शहर में अपराधियों का दुस्साहस बुलंदियों पर है। यहां निहालगंज थाना इलाके के शास्त्री नगर सेक्टर-२ में रविवार दोपहर दो पक्षों में चल रहे विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करते हुए पांच जनों को शंातिभंग के आरोप में पकड़ा है। वहीं, देर शाम दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर सेक्टर-२ स्थित एक मकान पर रविवार सुबह करीब ११ बजे स्थानीय निवासी विशाल कुमार के यहां करीब एक दर्जन से अधिक लोग पहुंचे। यहां पहुंचे लोगों व विशाल में आपसी कहासुनी के झगड़ा शुरू हो गया। ताबड़तोड़ फायरिंग से स्थानीय लोग अपने घरों में दुबक गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डीएसटी टीम व निहालगंज थाना पुलिस ने झगड़ा करते हुए दोनों पक्षों के सूरज, आकाश, विशाल, अन्नू व एक अन्य को शांतिभंग करने के आरोप में पकडक़र थाने ले आई।
निहालगंज थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे है, स्थानीय स्तर पर पड़ताल करते हुए फायरिंग के बारे में जानकारी जुटाई गई, लेकिन कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के प्रारंभिक पड़ताल में मामला आपसी लेन देने का होना सामने आ रहा है, अभी तक झगड़े के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति के चोटिल होना सामने नहीं आया है।
दो माह पहले भी झगड़ा
पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि दो पक्षों के बीच करीब दो माह पहले भी झगड़ा हुआ था, लेकिन इस संबंध में दोनों पक्षों ने कोई भी शिकायत थाना पुलिस नहीं दी थी। दोनों पक्षों के मध्य साझे की बस को लेकर लेन-देन का विवाद चल रहा था। हालांकि इस संबंध में कोई भी शिकायत अभी तक पुलिस के पास नहीं पहुंची है।
कॉलोनी में फैली दशहत
दोनों पक्षों के मध्य विवाद में फायरिंग की घटना से शास्त्री नगर सेक्टर-२ में दिनभर दहशत का माहौल बना रहा। फायरिंग की घटना को लेकर लोग चर्चा करते नजर आए। यहां पुलिस के पहुंचने के बाद भी लोग घरों से बाहर नहीं निकले और अपने-अपने घरों की छतों से चढक़र मामले की एक-दूसरे से जानकारी करते हुए नजर आए।
महिलाओं ने लगाया मारपीट का आरोप
घटना को लेकर एक पक्ष की महिलाओं ने दूसरे पक्ष के लोगों पर घर पर घुसकर मारपीट करने व तोडफ़ोड़ करने का आरोप लगाया है। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का मौका मुआयना करते हुए घटनाक्रम की पुष्टि की।
मौकै पर पहुंची पुलिस अधिकारी
सूचना पर शहर पुलिस उपाधीक्षक प्रवेन्द्र कुमार महला पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना करते हुए साक्ष्य जुटाएं। इस दौरान डीएसटी टीम ने घटना स्थल पर फायरिंग की पुष्टि के लिए यहां दीवारों पर बने निशानों को भी देखा।
अब पाइए अपने शहर ( Ajmer News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज