अखिल राजस्थान परशुराम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चन्द शर्मा ने बताया कि परशुराम सर्किल रीजनल कॉलेज चौराहे पर दीपदान समारोह होगा। मंगलवार को भगवान परशुराम की जयंती पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें भगवान परशुराम की झांकी और वाहन शामिल होंगे। आमजन से तीन दिन शाम को दीप प्रज्जवलित करने का आह्वान भी किया गया है। बैठक में राजू शर्मा, राजेन्द्र यागनिक, अभिषेक शर्मा, सतीश चंद शुक्ला, बृजेश गौड़, राजेश तिवाड़ी, जगदीश प्रसाद शर्मा, संजय मिश्रा, अजीत सहित अन्य शामिल हुए।
विप्र सेना : अजमेर इकाई द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अंकित गौड़, लोकेश मिश्रा ने बताया कि रविवार को अजंता पुलिया स्थित परशुराम मंदिर पर हवन हुआ। सोमवार को परशुराम मंदिर अजंता पुलिया पर दीपदान, मंगलवार को परशुराम जयंती के अवसर रथ यात्रा निकाली जाएगी।
जवाहर रंगमंच पर होगा सम्मान समारोह पूर्व पार्षद जे.के.शर्मा एवं विवेक पाराशर के अनुसार 2 मई को शाम 5 बजे जवाहर रंगमंच में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। समारोह निम्बार्काचार्य श्यामशरण देवाचार्य के सानिध्य में होगा। वहीं कांग्रेस के गुजरात प्रभारी व केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा एवं भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी आतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। भाजपा-कांग्रेस के विप्र समाज के पार्षदों व विप्र समाज की ओर से आयोजन किया जा रहा है।
यह भी होंगे आयोजन सोमवार शाम 7.15 बजे सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में परशुराम सर्किल पर दीपदान, रात्रि 9 बजे भजन संध्या व आरती का कार्यक्रम होगा। मंगलवार को सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण, 9 बजे हवन, दोपहर 1 बजे प्रसाद वितरण, शाम 7.30 बजे समारोह होगा। राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से शाम 7 बजे परशुराम मंदिर, अंजता टॉकिज पर भगवान परशुराम की महाआरती व दीपदान होगा। परशुराम जयंती पर वाहन रैली व शोभायात्रा परशुराम मंदिर बृजवाले बालाजी मंदिर से शुरू होगी। यह केसरगंज गोलचक्कर, क्लॉक टावर, मदार गेट, गांधीभवन, नगर निगम, चूडी बाजार, गोलप्याउ, नया बाजार, आगरा गेट, फव्वारा चौराहा, रामनगर होते हुए परशुराम सर्किल रीजनल कॉलेज चौराहा पहुंचेगी। 4 मई को न्यायालय परिसर मे स्थित न्यायेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम जयंती को लेकर महाआरती कराई जाएगी। लॉयंस क्लब की ओर से परिंडे बांटे जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर बृजेश पाण्डे, शशिप्रकाश इन्दोरिया, मुन्नालाल शर्मा, रंजन शर्मा, दीपक गौड, जितेन्द्र गौड, जे.पी. शर्मा, योगेन्द्र ओझा, संदीप शर्मा, भरत शर्मा, दीपक शर्मा, समीर काले, महेश शर्मा, विनोद शर्मा, मनोज मिश्रा,अनिल शर्मा को कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारी दी गई है।