scriptपार्टियां समझे समय का बदलाव, पायलट ने किया प्रतिमा का अनावरण | Parties understand the change of time | Patrika News

पार्टियां समझे समय का बदलाव, पायलट ने किया प्रतिमा का अनावरण

locationअजमेरPublished: Feb 17, 2020 09:14:50 pm

Submitted by:

himanshu dhawal

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा का लोकार्पण

पार्टियां समझे समय का बदलाव, पायलट ने किया प्रतिमा का अनावरण

पार्टियां समझे समय का बदलाव, पायलट ने किया प्रतिमा का अनावरण

अजमेर. शहर के राजकीय मोइनिया इस्लामिया स्कूल में सोमवार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा का लोकार्पण सोमवार को समारोहपूर्वक हुआ। उपमुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि राजनीतिक पार्टियों को समय के बदलाव को समझना होगा। छह साल पहले विधानसभा चुनावों मे कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। उस समय यह कहा जा रहा था कि कांग्रेस 10-15 साल तक वापस सत्ता में नहीं आ पाएगी। लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ही सत्ता में आए है। कांगे्रस सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रशासन शहरों के संग कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से सबकी समस्याओं का त्वरित समधान होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए भी अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में होने वाले पंचायत और नगर निगम चुनाव में जुट जाना चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पायलट जिंदाबाद के नारे लगाए।
पुलिस ने बंद किया स्कूल का गेट

स्कूल में सभा के बाद पुलिस ने स्कूल का एक गेट बंद कर दिया। इससे कारण कार्यकर्ता मंच के पास बने गेट से निकलने लगे। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के बाद ही स्कूल के बंद गेट को खोला गया। इसके बाद ही कार्यकर्ता वहां से निकल सके।
कार के बोनट पर चढ़े पायलट

पायलट मूर्ति अनावरण के बाद कार में बैठने लगे तो उनकी नजर कार्यकर्ताओं की भीड़ पर पड़ी। उन्होंने पहले कार के पायदान पर खड़े होकर हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसके बाद वह कार के अगले हिस्से पर (बोनट) पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करने के बाद ही रवाना हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो