scriptपटेल मैदान बनेगा वल्र्ड क्लास स्टेडियम | Patel ground will be a world class stadium | Patrika News

पटेल मैदान बनेगा वल्र्ड क्लास स्टेडियम

locationअजमेरPublished: Jan 18, 2020 11:34:48 pm

Submitted by:

baljeet singh

स्मार्ट सिटी के तहत : खेल सुविधाओं के विकास पर खर्च होंगे 43 करोड़ रुपए

पटेल मैदान बनेगा वल्र्ड क्लास स्टेडियम

बनने के बाद इस तरह नजर आएगा पटेल स्टेडियम

अजमेर . स्मार्ट सिटी के तहत शहर वासियों को जल्द ही विश्व स्तरीय खेल सुविधा व मैदान उपलब्ध होंगे। स्मार्ट सिटी के तहत इसके लिए काम शुरु होगा गया है। इस पर 43 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। स्मार्ट सिटी ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। पटेल मैदान में खेल सुविधाओं का विकास तथा मैदान खेल मैदानों/ कोर्ट का विस्तार किया जाएगा। पटेल मैदान का प्रवेश द्वार भव्य एयरपोर्ट की तरह होगा। इंडोर स्टेडियम व पटेल मैदान के लिए पार्र्किंग बनाई जाएगी। पटेल स्टेडियम की टूटफूट व प्लास्टर मेंटीनेंस किया जाएगा। फुटबॉल मैदान का ड्रेनेज सिस्टम सुधारा जाएगा। सुबह व शाम को पटेल मैदान में घूमने वालों के लिए पाथ-वे बनाया जाएगा।
Read mor- चिल्ड्रन पार्क के निर्माण पर खर्च होंगे 7.30 करोड़ https://www.patrika.com/ajmer-news/7-30-crores-will-be-spent-on-the-construction-of-children-s-park-5663100/

सीसीए छीनने नहीं देने का कानून https://www.patrika.com/ajmer-news/caa-law-not-to-give-up-snatching-citizenship-5662903/

तीन मंजिला कॉम्पलेस बनेगा
पटेल मैदान तीन मंजिला मल्टीलेवल इंडोर स्पोस्ट्र्स कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। इमें रेसलिंग, बॉक्सिंग, कबड्डी, जूडो प्रतियोगिताएं होंगी। जिम्नेजियम भी बनाया जाएगा। कॉम्पलेक्स में 40 खिलाडिय़ों व कोच के ठहरने की भी व्यवस्था की जाएगी। पटेल मैदान के स्वीमिंग पूल को इंटरनेशन साइज का बनाया जाएगा।
बैडमिंटन, टीटी, बॉलीबॉल टेनिस कोर्ट का होगा निर्माण
बैडमिंटन कोर्ट का विस्तार करते हुए एक और कोर्ट बनाया जाएगा। मौजूदा कोर्ट का रिनोवेशन किया जाएगा। दो टेनिस कोर्ट बनाए जाएंगे। वर्तमान टेबल टेनिस कोर्ट का फर्श बदला जाएगा। सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाएगा। लॉन टेनिस का एक और कोर्ट बनाया जाएगा। मौजूदा कोर्ट का रिनोवेशन किया जाएगा। 2 बास्केट बॉल कोर्ट, 1 बॉलीबॉल कोर्ट बनाया जाएगा। बॉलीबॉल कोर्ट बनाए जाएंगे। पटेल मैदान में एथलेटिक्स के लिए सिंडर ट्रैक बनाए जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो