script‘सुनो गौर से दुनिया वालो, बुरी नजर न हमपे डालो सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी…’ | Patriotic cultural program on the eve of Independence Day | Patrika News

‘सुनो गौर से दुनिया वालो, बुरी नजर न हमपे डालो सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी…’

locationअजमेरPublished: Aug 15, 2019 12:41:01 am

Submitted by:

baljeet singh

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम
 

Patriotic cultural program on the eve of Independence Day

Indepence day cultural night

अजमेर. जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम जवाहर रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिरिक्त कलक्टर आनन्दी लाल वैष्णव ने कार्यक्रम की शुरुआत की। संयोजन सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अग्रसेन स्कूल के बच्चों ने ‘केसरिया बालम…’ राजकीय मॉडल उच्च माध्यमिक स्कूल में ‘मां तुझे सलाम…’ ईस्ट पाइंट स्कूल ने ‘दे दी हमें आजादी…’ मीनू मनो विकास संस्थान के ‘सुनो गौर से दुनिया वालो.. ’ सहित एक से बढकऱ एक प्रस्तुति दी।
स्वामी सर्वानन्द विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय फ ॉयसागर, सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक बालिकाओं ने, एचकेएच स्कूल, सोफि या स्कूलकी छात्र-छात्राओं ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी। स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालय के दल ने बैण्ड वादन किया। जल शक्ति एवं स्वच्छता अभियान के निबंध, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पारितोषिक प्रदान किया।
सांस्कृतिक संध्या में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर रोड तथा केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल संरक्षण नाटिका प्रस्तुत की। उपखण्ड अधिकारी अर्तिका शुक्ला, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अजय गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी देवी सिंह कच्छावा एवं अंजना शुभम, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी दर्शना शर्मा एवं ओम प्रकाश शर्मा उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो